ये हैं इंडियन मार्केट में मौजूद 10 सबसे शक्तिशाली फोन

Join Us icon

साल 2021 इंडिया में भी 5G मोबाइल फोंस का बड़ा बाजार बनकर उभर रहा है। लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड 5जी फोंस लेकर आ रहे हैं जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। चिपसेट बनाने वाली टेक कंपनियों ने भी फास्ट प्रोसेसिंग वाले चिपसेट बनाकर पेश किए हैं जो बड़ी रैम व 5जी प्रोसेसिंग सपोर्ट करते हैं। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस पावरफुल फ्लैगशिप फोन जितने ताकतवर होते हैं उतने ही कीमत में भी महंगे होते हैं। लेकिन महंगे दामों के बावजूद इन फोंस को पसंद करने वालों की कम नहीं। आज हमने इंडियन मोबाइल मार्केट में मौजूद ऐसे ही 10 स्मार्टफोंस को चुनकर निकाला है, जिन्हें अगर देश में मौजूद सबसे पावरफुल स्मार्टफोन कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इस लिस्ट में SamsungApple और OnePlus से लेकर ASUSMotorola और Vivo जैसे ब्रांड्स का नाम शामिल है, जिन्होंने भारत में अपने सबसे ताकतवर फोंस को लॉन्च किया है :

Samsung Galaxy S21 Ultra

Samsung ने साल की शुरूआत में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘गैलेक्सी एस21 सीरीज़’ को पेश किया है। सीरीज़ का सबसे बड़ा, पावरफुल और महंगा मॉडल Samsung Galaxy S21 Ultra है। यह फोन एंडराॅयड के लेटेस्ट ओएस एंडराॅयड 11 पर लाॅन्च हुआ है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। सैमसंग ने अपने फोन को 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने एक्सनाॅस 2100 चिपसेट से लैस किया है जो 5जी सपोर्ट करता है। इंडिया में यह फोन 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है जिनकी कीमत क्रमशः 1,05,999 रुपये और 1,16,999 रुपये है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/4.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी टेलीफोटो लेंस मौजूद है। यह कैमरा सेग्मेंट 100एक्स स्पेस ज़ूम और 10एक्स + 3एक्स आप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए Galaxy S21 Ultra में एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : इंडिया में मौजूद 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, कीमत 20,000 रुपये से भी कम

Samsung Galaxy S21 Ultra को डायनामिक एमोलेड 2एक्स पैनल पर बनी इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है जो 6.8 इंच की क्वाॅडएचडी+ ऐज़ पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन पर बना है जो आई कंफर्ट शिल्ड से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा की स्क्रीन 515पीपीआई और एचडीआर10+ सर्पोटेड है तथा 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। सैमसंग का यह फोन आईपी68 रेटेड है जो इसे वाॅटर व डस्ट प्रूफ भी बनाता है। सैमसंग ने अपने फोन को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लाॅन्च किया है जो 25वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Apple iPhone 12 Pro Max

एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स देश में मौजूद सबसे पावरफुल ही नहीं बल्कि सबसे महंगे मोबाइल फोंस में से भी एक है। यह एप्पल के पहले 5जी आईफोंस में से एक है जो 4Gbps तक की स्पीड पर इंटरनेट चला सकता है। इस फोन को स्टेनलेस स्टील डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें बैक पैनल टेक्चर्ड मैट ग्लास से तथा फ्रंट पैनल सैरॉमिक शिल्ड से प्रोटेक्टेड है। फोन में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 2778 X 1284 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। यह सुपर रेटिना एक्सडीआर डिसप्ले है जिसमें एप्पल ने OLED पैनल का यूज़ किया है। आईफोन 12 प्रो मैक्स की डिसप्ले 458पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है तथा इस स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 2,000,000:1 और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1200nits है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

Apple iPhone 12 Pro Max को 5 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने बॉयोनिक ए14 चिपसेट पर लॉन्च किया है जो 16-कोर न्यूरल इंजन पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 26एमएम फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसी तरह 52एमएम फोकल लेंथ के साथ 4एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करने वाला एफ/2.0 अपर्चर का 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसिंग लेंस फोन में मौजूद है। यह भी पढ़ें : Android फोन की 5 शानदार बातें, जो महंगे iPhone में भी नहीं

एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स के खास फीचर्स में LiDAR स्कैनर, iOS 14 और MagSafe शामिल है। वहीं Apple के दावेनुसार यह नया आईफोन एक बार के फुल चार्ज में 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 12 घंटे तक का ऑनलाईन वीडियो स्ट्रीमिंग और 80 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक टाईम देने में सक्षम है। यह फोन इंडिया में तीन मॉडल्स में लॉन्च हुआ है। इनमें 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,39,900 रुपये तथा 512GB मॉडल की कीमत 1,59,900 रुपये है।

ASUS ROG Phone 5

इस सीरीज़ को 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2448 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करती है। जैसा कि सब जानते हैं यह सीरीज़ खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाई गई है लिहाजा आरओजी 5 और आरओजी 5 प्रो की स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है जिसे आईकेयर लेयर से कोट किया गया है। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट दिया गया हैै।

 

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल बैटरी सपोर्ट करता हैं जिनकी पावर 3,000एमएएच है। इस हिसाब से फोन में कुल 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन 65वॉट हायपर फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : मोबाइल फोन हो रहा है गर्म तो भूलकर भी न करें ये 5 काम

ASUS ROG Phone 5 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ASUS ROG Phone 5 Pro स्मार्टफोन जहां 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं ASUS ROG Phone 5 Ultimate (Limited) एडिशन में 18 जीबी की पावरफुल रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ये स्मार्टफोन 15 अप्रैल से देश में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

OnePlus 9 Pro

वनप्लस का यह फोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ Fluid Display 2.0 सपोर्ट करता है। इस फोन में LTPO तकनीक का यूज़ किया है जिसके चलते बैटरी की खपत 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। एंडरॉयड 11 आधारित ऑक्सिजन ओएस 11 के साथ फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व X60 5G मॉडम से लैस 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

OnePlus 9 Pro को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स789 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : ऐसे जानें Xiaomi Mi Products ऑरिजनल है या फेक

वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन को 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है जो Warp Charge 65T फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ Warp Charge 50 Wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।  OnePlus 9 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 69,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है

Samsung Galaxy S20 FE 5G

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई का यह 5जी मॉडल सैमसंग का लेटेस्ट डिवाईस है जिसकी सेल 30 मार्च से होगी। FE यानि फैन एडिशन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वन यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.73गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। आईपी68 रेटिंग और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी और वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Whatsapp की सुपर ट्रिक, किसी का भी वीडियो स्टेटस ऐसे करें डाउनलोड

Samsung Galaxy S20 FE 5G मॉडल की कीमत का खुलासा 30 मार्च को होगा। वहीं फोन का 4जी मॉडल इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को जहां 49,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 53,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसे Cloud Red, Cloud Lavender, Cloud Mint, Cloud Navy और Cloud White कलर में खरीदा जा सकता है।

Vivo X60 Pro Plus

वीवो एक्स60 प्रो प्लस को कंपनी की ओर से 2376 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली यह डिसप्ले 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 398पीपीआई और 6000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.7 प्रतिशत का है। एंडरॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11.1 के साथ इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसेर तथा 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

वीवो एक्स60 प्रो प्लस क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का GN1 सेंसर दिया गया है जो vivo OIS तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है जो गिंबल स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। Vivo X60 Pro+ के रियर पैनल पर एफ/2.08 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/3.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : क्या होता है Android ‘Go’ और नॉर्मल एंडरॉयड ओएस से कितना है अलग, जानें फुल डिटेल

Vivo X60 Pro Plus स्मार्टफोन 55वॉट फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी से लैस 4,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को इंडिया में 69,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Emperor Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S21 Plus

इस सीरीज़ में गैलेक्सी एस21 और एस21 प्लस दोनों स्मार्टफोन को फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एस21 प्लस की बात करें तो इसमें 6.7-इंच प्लैट एफएचटी+ Dynamic AMOLED 2X इनफिनिटी-ओ डिसप्ले दी गई है जो एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। यह डिवाईस आईपी68 रेटिड है। इस फोन को Samsung के 5G इंटिग्रेटेड मोबाइल प्रोसेसर Exynos 2100 पर लॉन्च किया गया है। जो 8 जीबी रैम के साथ करता है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

Samsung Galaxy S21 Plus के बैक पैनल पर F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, F1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल सेंसर और F2.0 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलिफोटो फेस डिटेक्शन एफ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा में 30X स्पेस जूम की क्षमता है। 30X स्पेस ज़ूम में 3x हाइब्रिड ऑप्टिक ज़ूम शामिल है और यह 30x सुपर रिज़ॉल्यूशन ज़ूम तक जाता है। इसके अलावा इसमें सुपर रिज़ॉल्यूशन ज़ूम शामिल है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F2.2 के साथ 10 मेगापिक्सल डुअल पिक्ल सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन

पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,800एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S21 Plus के 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज (Phantom Violet, Sliver, Black) की कीमत 81,999 रुपए और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज मॉडल (Phantom Violet, Sliver, Black) की कीमत 85,999 रुपए है।

Apple iPhone 12 5G

एप्पल आईफोन 12 5जी की बात करें तो इस फोप में 6.1-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह ऐज-टू-ऐज OLED Super Retina XDR डिसप्ले है जो 2532 x 1170p रिजोल्यूशन, 460ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR 10 और HLG HDR सपोर्ट करता है। स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए सेरेमिक शील्ड का यूज किया गया है। यह आईफोन A14 बायोनिक चिपसेट पर रन करता हैै जिसमें 11.8 बिलियन ट्रांजिस्टर और 40% तेज सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) मौजूद है।

top 10 most powerful phone in india smartphone market

Apple iPhone 12 5G के रियर पर स्क्वरिश कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें डुअल कैमरा है। इस डुअल कैमरा में OIS, 120-डिग्री FoV, f / 1.8, 7 एलिमेंट लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ डुअल 12MP सेंसर हैं। फोन के फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 12MP अपर्चर f / 2.2 ट्रू डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरे नए स्मार्ट मोड (फ्रंट कैमरा के साथ ही), स्मार्ट एचडीआर 3, नाइट मोड टाइम-लैप्स, और बहुत कुछ द्वारा समर्थित हैं। वहीं यह फोन मैगसेफ टेक्नोलॉजी के साथ ही 50 वॉट तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : चुटकी बजाने जितना आसान है स्मार्टफोन का हेडफोन जैक ठीक करना, बस फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

एप्पल आईफोन 12 5जी को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। iPhone 12 के 64GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए, 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपए और 256GB स्टोरेज वेरिएटं की कीमत 99,900 रुपए है। यह फोन आने वाली 30 अक्टूबर से blue, green, black, white और PRODUCT(RED) कलर में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G

बाजार में मौजूद सबसे पावरफुल स्मार्टफोंस में सैमसंग का गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी भी शामिल है। यह फोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1440 x 3088 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9 इंच की कर्व्ड डायनामिक एमोलेड Infinity O डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करता है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड आधारित यह फोन सैमसंग के एक्सनॉस 990 चिपसेट पर रन करता है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है।

top 10 most powerful phone in india smartphone market

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Note 20 Ultra ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5x का ऑप्टिकल ज़ूम और 50x का हाईब्रीड जूम सपोर्ट करने वाला एफ/3.0 अपर्चर का 12 मेगापिक्सल सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 एमपी का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 25,000 रुपये के बजट में 5 शानदार 5G फोन

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G को इंडिया में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 1,04,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे कंपनी की वेबसाइट के साथ ही अन्य शॉपिंग साइट्स व रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge Plus

मोटोरोला ऐज़ सीरीज़ का यह पावरफुल फोन मई महीने में भारत में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस फोन में राउंड ऐज डिसप्ले दी गई है। Motorola Edge+ को कंपनी द्वारा 74,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था जो Smokey Sangria और Thunder Grey कलर ऑप्शन मेें शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

top 10 most powerful phone in india smartphone market

Motorola Edge Plus स्मार्टफोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया था जो क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। 5जी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन को एक्स50 मॉडम से लैस किया गया है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : क्या है Screen Refresh Rate और Touch Sampling Rate ? जानें कैसे हैं अलग

मोटोरोला ऐज प्लस के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल (with OIS) + टेलीफोटो लेंस (with OIS) + 16 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड (doubles up as macro) ToF सेंसर और 8 मेगापिक्सल लेजर ऑटोफोकस है। इसके अलाव फोन में 3X ऑप्टिकल जूम की क्षमता भी दी गई है। इतना ही नहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल का सिंगल होलपंच कैमरा है। मोटोरोला के इस प्लैगशिप फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W टर्बो चार्ज (वायर के साथ) और वायरलैस 15W को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का ऑपशन भी दिया गया है।

इन 10 पावरफुल मोबाइल फोंस के अलावा भी कई ऐसे डिवाईसेज है जो ताकतवर रैम व दमदार प्रोसेसर के दाम पर खुद को सबसे पावरफुल स्मार्टफोन साबित करते हैं इनमें Xiaomi के Mi 10, Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। OnePlus 9, OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन के साथ ही Samsung Galaxy A72, A52 और Galaxy Note सीरीज़ व Galaxy S सीरीज़ भी दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इसी तरह Vivo X60 सीरीज़ और OPPO F19 Pro Plus जैसे फोन भी पावरफुल डिवाईसेज में शामिल होते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here