
POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में लाइव इमेज और कैमरा सेंपल लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई हैं। पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Redmi 11 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन होगा, जो चीन में लॉन्च हो चुका है। POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 695 चिपसेट, 8GB RAM, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही पोको के इस स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आ गया है। इसके साथ है अपकमिंग POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं।
poco x4 pro 5g price लाइव इमेज, डिजाइन (लीक)
POCO X4 Pro 5G स्मार्टफ़ोन के इमेज से पता चलता है कि इस फ़ोन में फ़्लैट बैक और राउंड एज डिज़ाइन दिया गया है। फ़ोन के रियर पैनल में LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन की डिस्प्ले के चारों ओर काफ़ी पतले बैजल और पंच होल कटआउट दिया गया है। POCO X4 Pro स्मार्टफोन के दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।
POCO X4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा सैंपल (लीक)
टिपस्टर योगेश बरार ने अपकमिंग POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी पोको के अपकमिंग POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full-HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है।
POCO X4 Pro 5G
•6.67″ FHD+ sAMOLED, 120Hz
•Qualcomm Snapdragon 695 5G
•6/8GB LPDDR4X RAM
•64/128GB UFS 2.2 storage
•Rear Cam: 64MP + 8MP (UW) + 2MP (macro)
•Front Cam: 16MP
•Android 11, MIUI 13
•5,000mAh battery
•67W Fast Charging— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) February 17, 2022
इसके साथ ही पोको के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6/8GB LPDDR4X RAM और 64/128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
बात करें अगर कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की तो अपकमिंग POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पोको के इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। पोको के इस स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ एंट्री कर सकता है।
प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro स्मार्टफोन भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
कैमरा सैंपल
POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेंपल SmartDroid ने शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को देखने पर कहा जा सकता है कि आउटडोर लाइटिंग कंडीशन पर यह स्मार्टफोन शानदार फोटो क्लिक करता है। लेकिन कुछ तस्वीरों में डिटेल्स और डायनेमिक रेंज की कमी देखने को भी मिल रही है। इसके साथ ही तस्वीरों के देखने से यह पता चल रहा है कि यह फोन इंडोर लाइटिंग काफी स्ट्रगल करता है, जिससे इमेज क्वालिटी प्रभावित होती दिख रही है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन की भारत में ये होगी कीमत, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई सभी खूबियां





















