Poco X8 Pro Max को मिला नया सर्टिफिकेशन, लॉन्च जल्द

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/poco-x8-pro-max-x8-pro-price-variants-official-promo-page-spotted.jpg

Poco ग्लोबल मार्केट में अपनी नई X-सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में स्टैंडर्ड X8 मॉडल शामिल नहीं होगा। बल्कि कंपनी Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पहले ही इसके वैरियंट और संभावित कीमत से जुड़ी जानकारी गलती से सामने आ चुकी है। वहीं, अब मैक्स मॉडल नए सर्टिफिकेशन में दिखा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

एक्सपर्टपिक के अनुसार Poco X8 Pro Max को इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से मंजूरी मिल गई है। इससे पहले IMEI डेटाबेस में 2602BPC18G मॉडल नंबर वाला एक Poco स्मार्टफोन देखा गया था, जिसे बाजार में Poco X8 Pro Max नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह डिवाइस यूरोप के EEC और सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन भी हासिल कर चुका है। वहीं, अब TKDN लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही इंडोनेशियाई बाजार में एंट्री ले सकता है।

फोन के भारतीय वैरियंट का मॉडल नंबर 2602BPC18I बताया गया है, यह पिछले महीने BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत में लॉन्च की संभावना भी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Poco X8 Pro Max को हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 Max का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। इस Redmi मॉडल में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस है। इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी Poco X8 Pro Max में Redmi मॉडल के मुकाबले थोड़ी छोटी 8,500mAh बैटरी दी जा सकती है, लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशन लगभग समान रहने की उम्मीद है। इतनी बड़ी बैटरी और पावरफुल चिपसेट के साथ यह डिवाइस परफॉरमेंस और बैटरी बैकअप के मामले में प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

लगातार मिल रहे ग्लोबल सर्टिफिकेशन संकेत देते हैं कि Poco X8 सीरीज की आधिकारिक घोषणा अब ज्यादा दूर नहीं है। हमें आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।