
Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नई रेडमी टर्बो5 सीरीज टेक मंच पर उतार दी है। कंपनी की ओर से चाइना में दो नए मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 MAX लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही मिडरेंज स्मार्टफोन हैं जो बड़ी बैटरी के साथ ही पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। रेडमी टर्बो 5 की फुल डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और रेडमी टर्बो 5 मैक्स का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।
Redmi Turbo 5 Max दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। इससे पहले कोई भी मोबाइल इस प्रोेसेसर पर नहीं लाया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी टर्बो 5 मैक्स Arm Mali-G925 MC12 जीपीयू सपोर्ट करता है।
हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग को हैंडल करने के लिए इस स्मार्टफोन में 3D ice-cooling सिस्टम लगाया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में 2.5K फ्रेम रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकते हैं। यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। रेडमी टर्बो 5 मैक्स 5जी फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है।
रेडमी टर्बो 5 मैक्स की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी तगड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस नए रेडमी फोन को 9000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन में 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन स्क्रीन के लिए M10 मैटेरियल का इस्तेमाल किया हे जो ल्यूमस एफिशियंसी को बढ़ाता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM + DC dual dimming और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 Max 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल वाला Light Fusion 600 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी टर्बो 5 मैक्स को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
रेडमी टर्बो 5 मैक्स को मैटल फ्रेम पर बनाया गया है जिसका बैक पैनल फाइबर ग्लास है। यह मोबाइल IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ पेश हुआ है जो न सिर्फ पानी व धूल से फोन का बचाता है बल्कि गर्म व सर्द मौसम के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। यूजर्स को फोन में इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और Infrared sensor मौजूद है।
Redmi Turbo 5 Max को चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया गया है। 12जीबी रैम वाले मोबाइल को 256GB स्टोरेज के साथ 2499 yuan (तकरीबन 33 हजार) और 512GB मेमोरी के साथ 2799 yuan (तकरीबन 37 हजार) में लाया गया है। वहीं इस रेडमी के 16जीबी रैम वाले फोन को 256GB मेमोरी के साथ 2799 yuan यानी तकरीबन 37 हजार रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 3099 yuan यानी तकरीनब 40 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है।
रेडमी टर्बो 5 मैक्स चाइना में चार कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनमें Shadow Black, Ocean Blue और Auspicious Cloud White सहित भगवा रंग यानी Sunshine Orange शामिल है। गौरतलब है कि रेडमी अपनी टर्बो सीरीज को इंडिया में लॉन्च नहीं करती है लेकिन, चर्चा है कि चीन में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5 Max ही भारत में Poco X8 Pro Max नाम से लॉन्च हो सकता है।
















