ग्लोबल बाजार में पहले ट्राई-फोल्डिंग फोन Huawei Mate XT की लॉन्च डेट आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/HUAWEI-Mate-XT.jpg
Highlights

Huawei ने 18 फरवरी को कुआलालंपुर, मलेशिया में एक लॉन्च इवेंट निर्धारित किया है। हालांकि, ब्रांड ने यह खुलासा नहीं किया है कि कंपनी की नई पेशकश क्या है, लेकिन एक्स पर शेयर की गई टीजर इमेज में एक चमकदार Z जैसा पैटर्न दिख रहा है, जो इस बात का संकेत दे रहा है कि यह बहुप्रतीक्षित ट्राई-फोल्डेबल Huawei Mate XT हो सकता है। चलिए आगे इस डिवाइस से जुड़ी जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Huawei Mate XT ग्लोबली पेश होगा ?

Huawei Mate XT की खूबियां

Huawei Mate XT के ग्लोबल मॉडल का हार्डवेयर चीन में बिकने वाले वैरियंट जैसा ही रह सकता है। यह फोन मल्टी-डायरेक्शनल बेंडिंग वाले फ्लेक्सिबल मटेरियल का उपयोग करता है। पारंपरिक फोल्डेबल फोनों की तुलना में इसकी मुड़ने की क्षमता में 25% की वृद्धि बताई जा रही है।

Huawei Mate XT की ग्लोबल कीमत केवल लॉन्च घोषणा के दौरान ही बताई जाएगी। चीन में इस फोन के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत CNY 19,999 (लगभग 2.4 लाख रुपये) है।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors