
Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल लेवल पर 4 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी फोन के हार्डवेयर डिटेल्स को टीज कर रही है, जिसमें कैमरा डिटेल्स और Snapdragon चिपसेट शामिल हैं। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (3a) श्रृंखला के कुछ और स्पेसिफिकेशंस गलती से लीक हो गए हैं।
Nothing Phone (3a) सीरीज स्पेसिफिकेशंस
- Nothing ने हाल ही में पुष्टि की है कि Phone (3a) सीरीज में Snapdragon चिपसेट होगा। इसी सिलसिले में कंपनी ने Nothing X Snapdragon X Phone (3a) सीरीज का एक कम्युनिटी प्रीव्यू इवेंट आयोजित किया है। जिसमें चुनिंदा कम्युनिटी मेंबर्स (संभावित रूप से) मौजूद थे। कंपनी ने इस इवेंट की तस्वीरें Instagram पर पोस्ट कीं हैं।
- इनमें से एक तस्वीर में एक मेंबर को फोन के बड़े कटआउट को पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिस पर कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लिखे हुए हैं।
- इस कटआउट में चिपसेट, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी जैसी जानकारी दिख रही है।
- तस्वीर से पुष्टि होती है कि Nothing Phone (3a) में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट होगा।
- हम फोन के पीछे 50MP + 13MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देख सकते हैं।
- फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी।
- इमेज के अनुसार, यह डिवाइस 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा और 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
- कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है।
- जहां तक डिजाइन की बात है, तो यह फोन का असली लुक नहीं लगता, क्योंकि अब तक जारी की गई टीजर इमेज में कैमरा हॉरिजॉन्टल और थोड़ा सर्कुलर लेआउट में दिखाया गया है।
तस्वीर में फोन की सटीक पहचान उजागर नहीं हुई है, लेकिन ये स्पेसिफिकेशन Nothing Phone (3a) के हो सकते हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि Nothing ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Nothing Phone (3a) सीरीज के एक मॉडल में 50MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
इसके अलावा, कथित Nothing Phone (3a) Pro हाल ही में गीकबेंच पर Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ देखा गया था। यह एक और संकेत हो सकता है कि Instagram इमेज में दिखाए गए स्पेसिफिकेशन वास्तव में Nothing Phone (3a) के हो सकते हैं।
चूंकि Nothing ने स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि इमेज में दिखाए गए स्पेक्स वास्तव में Phone (3a) सीरीज के हैं, इसलिए हम सुझाव देंगे कि इस जानकारी को पूरी तरह से सही मानने से पहले आधिकारिक डिटेल्स का इंतजार करें।













