Realme Neo 7 SE को मिला 3C सर्टिफिकेशन, लॉन्च से पहले चार्जिंग स्पीड आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/possible-realme-neo-7-se-3c-certification.jpg
Highlights

Realme Neo 7 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और उम्मीद है कि यह डिवाइस जल्द ही कुछ ऑडियो प्रोडक्ट के साथ भारत में भी लॉन्च होगा। इसके साथ ही ब्रांड एक अन्य किफायती वैरियंट Realme Neo 7 SE भी लेकर आ सकता है। पिछले लीक के अनुसार, यह MediaTek Dimensity 8400 SoC के साथ पेश होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, अब मोबाइल को संभवतः 3C सर्टिफिकेशन मिला है जो इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड का खुलासा करता है।

Realme Neo 7 SE 3C सर्टिफिकेशन

Realme Neo 7 SE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Realme Neo 7 SE पूर्व मॉडल Realme Neo 6 SE का सक्सेसर होगा जिसे अप्रैल 2024 में CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी डिवाइस चीन में इसी प्राइस सेगमेंट में आ सकता है।

बता दें कि Realme Neo 6 SE को Realme GT 6T के रूप में रीब्रांड किया गया था और बैंक ऑफर के साथ भारत में 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि ब्रांड Realme Neo 7 SE को Realme GT 7T के रूप में रीब्रांड कर सकता है और इसे भारत में इसी प्राइस रेंज में ला सकता है।