Samsung Galaxy S25 Edge का इंडिया लॉन्च आया करीब, BIS पर दिखा डिवाइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Samsung-Galaxy-S25-edge-4.jpg
Highlights

Samsung अपना Galaxy S25 Edge स्लिम फोन मार्केट में उतारने वाला है, इसकी मोटाई महज 5.84mm बताई जा रही है। सामने आ रही अफवाहों के अनुसार, यह फोन 16 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है जबकि, मई में स्टोर्स में उपलब्ध होगा। इसका डिजाइन जनवरी में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में टीज किया गया था। फोन की बैटरी को BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद, अब संभावित Galaxy S25 Edge भी सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि भारत में इसका लॉन्च करीब आ रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से पूरी जानकारी जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge बीआईएस डिटेल्स

हालांकि BIS सर्टिफिकेशन फोन के किसी भी प्रमुख स्पेक्स का खुलासा नहीं करता है लेकिन यह संकेत देता है कि Galaxy S25 Edge का भारत में लॉन्च जल्द हो सकता है, जो पहले की एक रिपोर्ट की पुष्टि करता है।

Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में अब तक सामने आई जानकारी

रिपोर्ट्स में दावा है कि गैलेक्सी एस25 एज की कीमत सामान्य गैलेक्सी एस25 और गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के बीच होगी। संदर्भ के लिए भारत में फोन की कीमत क्रमशः 80,999 रुपये और 1,29,999 रुपये है। दक्षिण कोरिया में बेस विकल्प के लिए कीमत 1,500,000 वॉन (लगभग 89,700 रुपये) और टॉप-एंड वैरियंट के लिए 1,630,000 वॉन (लगभग 97,500 रुपये) से शुरू होने की बात कही गई है।