R. Madhavan की सुपरहिट फिल्म Rocketry की OTT रिलीज आई सामने, जानें डेट व टाइम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Rocketry-OTT-Release.jpg

Rocketry OTT Release: आर माधवन (R. Madhavan) की फिल्म Rocketry: The Nambi Effect बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब OTT पर आने को तैयार है। आपको बता दें कि 2 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म (Rocketry Movie 2022) अब रिलीज के 24 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। Amazon Prime Video ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म को तकरीबन 20 करोड़ रुपये के बजट बनाया था वहीं, इस फिल्म ने कुल 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इस OTT पर रिलीज होगी फिल्म

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि 26 जुलाई यानी अगले हफ्ते OTT पर रिलीज होगी। हालांकि, इस दिन फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया जाएगा। वहीं, अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं आई है कि इस फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों के लिए कब स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: थिएटर में धूम मचा रही Thor: Love And Thunder का OTT premiere होगा जल्द, जानें कब और कहां होगी रिलीज

R Madhavan ने डायरेक्ट की है फिल्म

Rocketry R Madhavan द्वारा डायरेक्ट की गई पहली फिल्म है जो कि देश के फेमस एरोस्पेस इंजिनियर Nambi Narayanan की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में उनके स्ट्रगल को दिखाया गया है। वहीं, बड़े पर्दे पर दर्शकों को माधवन का लुक और एक्टिंग काफी कमाल की लगी।

OTT की रिलीज डेट सामने आने से पहले Ranganathan Madhavan यानी आर माधवन ने ट्विटर पर केट कर Rocketry फिल्म की सक्सेस को शेयर किया है। माधवन ने अपने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें काफी खुशी हो रही है कि पूरी फैमली एक साथ सकेस्स को मना रही है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा 15 OTT प्लेटफॉर्म का मजा, एंटरटेमेंट की नहीं होगी कमी

Amazon Prime plan prices in India

पिछले साल दिंबर में Amazon Prime India plan prices को रिवाइज किया गया था। इस बढ़ोतरी के बाद 129 रुपये वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत 179 रुपये हो गई है। प्राइस हाइक से पहले अमेजन प्राइम सदस्यता के मंथली प्लान की कीमत 129 रुपये, क्वार्टरली प्लान की कीमत 329 रुपये और सालाना 999 रुपये थी।