Samsung Galaxy A37 5G की डिटेल्स आई सामने, लॉन्च से पहले ही मिली RAM, Android 16 और प्रोसेसर की जानकारी

सैमसंग अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के नए मिडबजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A37 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बीते दिनों यह मोबाइल SM-A376U मॉडल नंबर के साथ सैमसंग इंटरनल टेस्ट सर्वर में स्पॉट हुआ था। वहीं अब यही अपकमिंग 5जी फोन गैलेक्सी ए37 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। यहां फोन की रैम, एंड्रॉयड ओएस और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारियां सामने आ गई है।
Samsung Galaxy A37 5G को गीकबेंच पर SM-A376B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो गैलेक्सी ए37 को सिंगल-कोर में 1158 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं मल्टी-कोर बेंचमार्क टेस्ट में इस सैमसंग फोन का स्कोर 3401 रहा है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Galaxy A36 5G ने सिंगल-कोर में 1023 और मल्टी-कोर में 2690 स्कोर पाया था। यानी बेंचमार्क के हिसाब से गैलेक्सी ए37 काफी फास्ट साबित हो सकता है।
गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए37 को 6GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट को कंपनी 8GB या 12GB RAM पर लॉन्च कर सकती है। गैलेक्सी ए36 इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर उपलब्ध है। इसका प्राइस 30,999 रुपये से शुरू होकर 36,999 रुपये तक जाता है। गैलेक्सी ए37 भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है।
गैलेक्सी ए37 5जी फोन को कंपनी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी। गीकबेंच के अनुसार इसकी क्लॉक स्पीड 2.05GHz से लेकर 2.75GHz तक की होगी। लिस्टिंग में मोबाइल चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन यहां मदरबोर्ड सेक्शन में energy_aware कोडनेम लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि यह Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर होगा।
गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 1.8GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यानी कहा जा सकता है कि इस फोन का सक्सेसर गैलेक्सी ए37 ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देने में सक्षम साबित होगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल Android 16 पर लॉन्च होगा।
Samsung Galaxy A37 इंडिया लॉन्च में अभी वक्त है। यह मोबाइल अगले साल यानी 2026 में ही बाजार में दस्तक देगा। तब तक अगर आप 30-35 हजार में कोई अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OPPO F31 Pro+, realme 15 Pro, OnePlus Nord 5 और POCO F7 जैसे फोन आपको पसंद आ सकते हैं।
इन सभी में आपको हाई रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड स्क्रीन मिलेगी और साथ ही बढिया कैमरा के साथ अच्छी परफॉर्मेंस प्राप्त होगी। इस सभी की बैटरी बड़ी और पोको एफ7 में तो आपको तगड़ी 7,550mAh बैटरी मिल जाएगी। वहीं अगर बजट 40 हजार तक का है तो फोटोग्राफी में माहिर Vivo V60, ताकतवर गेमिंग वाला OPPO K13 Turbo Pro और पावरफुल लैगफ्री प्रोसेसिंग देने वाला realme GT 7 कंसीडर किया जा सकता है।