एक्सक्लूसिव: आरकॉम ने लॉन्च किया ​फ्रीडम पैक, 28जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/Rcom-image.jpg

रिलायंस जियो ने कम कीमत पर अन​लिमिटेड कॉलिंग के साथ ढ़ेर सारा डाटा देकर भारतीय बाजार में तहलका मचा दिया है। जियो के बाद सभी कंपनियों को अपने रेट कम करने पड़े। वैसे तो जियो की सबसे बड़ी टक्कर लोग एयरटेल से मान रहे हैं लेकिन आज जिस तरह से अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम ने अपने प्लान लॉन्च किए हैं उसे देखकर ऐसा ही लग रहा है कि कंपनी जियो को पूरी टक्कर देने का मन बना चुकी है।

सबसे पहले कंपनी ने 193 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। वहीं आज आरकॉम ने फ्रीडम पैक की घोषणा की है। इस खबर की जानकारी दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज कम्यूनिकेशन से सुनिल गोस्वामी ने दी है। फ्रीडम पैक के तहत कंपनी ने 349 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपको 28जीबी डाटा मिलेगा।

एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है 193 रुपये में 28जीबी 2जी, 3जी, 4जी डाटा और साथ में कॉलिंग मुफ्त्

जहां दूसरी कंपनियां सिर्फ 4जी डाटा दे रही हैं। वहीं आरकॉम के इस प्लान में आप 2जी,3जी या 4जी किसी भी तरह के डाटा का लाभ उठा सकते हैं। आरकॉम का यह प्लान फिलहाल सिर्फ प्रीपेड यूजर के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री मिलेगी। आप हर रोज 150 मिनट तक की कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि जियो के अलावा अन्य सभी आॅपरेटर्स जो अन​लिमिटेड कॉ​लिंग की बात करते हैं सभी में कैप होता है। आरकॉम के फ्रीडम पैक प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

जियो के 84जीबी डाटा प्लान के टक्कर में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया ने भी पेश किए नए आॅफर, जानें पूरा प्लान

आरकॉम से पहले एयरटेल और वोडाफोन जैसी कं​पनियां भी 28जीबी डाटा प्लान लॉन्च कर चुकी हैं। एयरटेल 1जीबी डेली डाटा पैक की कीमत 347 रुपये है। वहीं वोडाफोन और आइडिया भी लगभग इसी कीमत में सेवाएं दे रहे हैं।