Realme 10 Series के साथ मोबाइल बाजार में फिर मचेगा घमासान, जानें क्या है रियलमी का नया प्लान

Realme 10 Launch: रियलमी कंपनी अपनी नंबर सीरीज के लिए प्रसिद्ध है। इस सीरीज़ में ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं जो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में तो दमदार होते हैं तथा साथ ही प्राइस के मामले में भी किफायती होते हैं। इंडिया में फिलहाल Realme 9 Series में 7 मॉडल लॉन्च किए जा चुके हैं और अब कंपनी के बिल्कुल नए और एडवांस से Realme 10 से भी पर्दा उठा दिया गया है।
Realme 10 बेहद जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि रियलमी 10 के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक रिपोर्ट में रियलमी 10 से जुड़ी अहम डिटेल सामने आ चुकी है। रियलमी 9 सीरीज़ के realme 9i, realme 9i 5G, realme 9, realme 9 5G, realme 9 5G Speed Edition, realme 9 Pro+ 5G और realme 9 Pro 5G के बाद अब कंपनी Realme 10 से नई शुरूआत करेगी।
Realme 10 Specifications
रियलमी 10 से जुड़ी यह नई खबर CB test certification के जरिये सामने आई है। इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन को RMX3630 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जहां Realme 10 Battery का खुलासा हुआ है। इस लिस्टिंग के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि बाजार में यह नया रियलमी मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme 10 Series अगले साल ही मार्केट में डेब्यू करेगी।
Realme GT Neo 3T 5G Price
इंडिया में हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी फोन की बात करें तो यह तीन वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। इनका प्राइस 6GB RAM + 128GB Storage = 29,999 रुपये, 8GB RAM + 128GB Storage = 31,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB Storage = 33,999 रुपये है। Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर से Dash Yellow, Drifting White और Shade Black कलर में बिकेगा। यह भी पढ़ें: किस रियलमी फोन को कब मिलेगी Android 13 Update? देखें पूरी लिस्ट, इसी महीने से मिलना शुरू होगा नया एंड्रॉयड
Realme GT Neo 3T 5G Specifications
रियलमी जीटी नियो 3टी को 6.62 इंच की फुलएचडी+ Samsung E4 AMOLED डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 5जी चिपसेट दिया गया है। यह रियलमी मोबाइल 80वॉट सुपरडार्ट चार्ज तकनीक के साथ 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो 3टी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल 4सीएम मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।