Realme 11 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक में लॉन्च तारीख आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/realme-11-5g-smartphone-india-launch-timeline-leaked-ahead-of-launch.jpg
Highlights

मोबाइल निर्माता रियलमी ने अपनी 11 सीरीज में 4जी और 5जी मॉडल को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। वहीं, अब इन दोनों मॉडल को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी है। बता दें कि Realme 11 5G फोन की लॉन्च तारीख का लीक सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोम आने वाले 10 दिनों में भारत में पेश हो जाएगा।

Realme 11 5G का लॉन्च टाइमलाइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रमुख टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Realme 11 5G फोन के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक डिवाइस आने वाले 10 दिनों में भारत में एंट्री ले सकता है, यानी कि 12 तारीख को यह भारतीय टेक मंच पर आ जाएगा।

Realme 11 5G कीमत (संभावित)

भारत में 5G की शुरुआत से लेकर अब तक कई सस्ते 5G डिवाइस लॉन्च हो चुके हैं। Realme 11 5G भी कम कीमत में आ सकता है। फोन की ग्लोबल कीमत करीब 23,000 रखी गई थी, लेकिन भारत में इस डिवाइस को करीब 20,000 रुपये के अंदर एंट्री मिल सकती है। यह कीमत फोन के 8GB रेम +256GB स्टोरेज के लिए थी। वहीं, भारत में अगर बेस मॉडल भी आता है तो इसकी कीमत करीब 15 हजार तक हो सकती है।

Realme 11 5G के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)