Realme 14T 5G गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Realme 14T ने Geekbench टेस्टिंग में सिंगल-कोर राउंड में 784 और मल्टी-कोर राउंड में 2,016 स्कोर किया है।
  • इस लिस्टिंग में फोन के RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और चिपसेट की जानकारी सामने आई है।
  • इसके अलावा, Realme 14T के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Realme 14 सीरीज में लगातार नए मॉडल्स जोड़े जा रहे हैं। भारत में पहले से ही Realme 14 Pro, Realme 14 Pro+, Realme 14x और Realme 14 Pro Lite उपलब्ध हैं। ग्लोबल मार्केट में Realme 14 5G भी लॉन्च किया गया है। हाल ही में Realme 14T की लिस्टिंग सामने आई थी, जिसमें इसके डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ था। वहीं, अब इसका Geekbench स्कोर भी सामने आ गया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Realme 14T गीकबेंच लिस्टिंग

  • 91मोबाइल्स द्वारा स्पॉट किए गए मॉडल नंबर RMX5078 के साथ एक नए Realme फोन की गीकबेंच लिस्टिंग लाइव हो गई है।
  • पूर्व में जनवरी में हमने विशेष रूप से बताया कि यह मॉडल नंबर Realme 14T 5G का है।
  • लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन ने सिंगल-कोर राउंड में 784 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 2,016 स्कोर किया है।
  • फोन Android 15 OS पर चलेगा और इसमें 7.47GB (8GB) RAM होगी, लेकिन लॉन्च के समय अन्य वैरियंट भी हो सकते हैं।
  • मदरबोर्ड सेक्शन में k6835v2_64 मेंशन है, जिसमें छह कोर 2GHz पर और दो कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
  • सोर्स कोड सेक्शन में Mali-G57 MC2 GPU का जिक्र है, जो ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। इससे संकेत मिलता है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट हो सकता है।

फिलहाल गीकबेंच लिस्टिंग से हमें यही सब पता चला है।

Realme 14T के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

हाल ही में सामने आई रिटेलर लिस्टिंग से पता चला है कि Realme 14T 5G एक परिचित डिजाइन के साथ आएगा। इसके बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट में सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कटआउट सेल्फी कैमरा के लिए मौजूद है, साथ ही फ्लैट एजेस और नैरो बेजेल्स दिए गए हैं। यह फोन Mountains Green, Obsidian Black, और Lighting Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

  • डिस्प्ले: Realme 14T में 6.67-इंच FHD+ डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।
  • कैमरा: इस फोन के बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और संभवतः 2MP का सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है। फ्रंट में 16MP/32MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हो सकता है।
  • बैटरी: Realme फोन में 5,080mAh/6,000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 45W या 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
  • मेमोरी: इसके 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 256GB वेरिएंट्स उपलब्ध हो सकते हैं।
  • अन्य फीचर्स: फोन में IP68/IP69 रेटिंग, 5G सपोर्ट, डुअल-सिम, NFC, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

यह ब्रांड की नंबर सीरीज में पहली T-सीरीज पेशकश है, इसलिए फिलहाल इसकी सटीक कीमत बताना मुश्किल है। Realme 14 सीरीज की मौजूदा कीमत ₹21,999 से ₹29,999 के बीच है। इसके अलावा जैसा कि कहा गया है Realme 14T फोन भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here