
रियलमी फैंस के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद धमाकेदार साबित होने वाली है। इस दौरान कंपनी की ओर से ‘रियलमी 16 सीरीज’ पेश की जा सकती है जिसमें realme 16, realme 16 Pro और 16 Pro+ 5G फोन लॉन्च होंगे। 91मोबाइल्स को इन्हीं में से एक ‘प्रो प्लस’ मॉडल से जुड़ी बड़ी जानकारी प्राप्त हो गई है। हमें रियलमी 16 प्रो+ के मेमोरी वेरिएंट्स और कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव डिटेल्स मिली है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिए realme 16 Pro Plus 5G फोन की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है। यह मोबाइल RMX5131 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा और कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। भारतीय ग्राहक इस अपकमिंग रियलमी फोन को 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर खरीद सकेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार रियलमी 16 प्रो+ के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB Storage दी जाएगी। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage वाला होगा। इसी तरह 12GB RAM + 256GB Storage के साथ टॉप वेरिएंट को 12GB RAM + 512GB Storage स्टोरेज पर लाया जाएगा।
हमें मिली डिटेल्स के मुताबिक रियलमी 16 प्रो+ को इंडियन मार्केट में तीन कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें Master Grey (मास्टर ग्रे) Camellia Pink (कैमेलिया पिंक) Master Gold (मास्टर गोल्ड) शामिल रहेंगे। realme 16 Pro+ के तीनों कलर मॉडल ऑनलाइन वेबसाइट व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
गौरतलब है कि रियलमी 15 सीरीज के तहत कंपनी ने इंडिया में कुल चार स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए हैं लेकिन इनमें ‘Pro+’ मॉडल शामिल नही था। ब्रांड द्वारा realme 15, realme 15 Pro, realme 15x और realme 15 Lite 5G फोन लाए गए थे। यानी रियलमी फैंस के लिए यह भी खुशी की बात है कि इस बार उन्हें रियलमी नंबर सीरीज में ‘प्रो प्लस’ मॉडल भी देखने को मिलेगा जो मिडरेंज में पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स प्रदान करेगा।
realme 16 Pro Plus 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी हमारे पास नहीं आई है। लेकिन अगर लीक्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
लीक्स के मुताबिक रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन को 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में OLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन को तगड़ी 7,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
बताते चलें कि रियलमी ने हाल ही में भारत में दो सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें realme C85 और realme P4x शामिल है। ये दोनों ही 7000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं। रियलमी सी85 की कीमत जहां 15,499 रुपये (4जीबी + 128जीबी) से शुरू होती है वहीं रियलमी पी4एक्स का स्टार्टिंग प्राइस 15,999 रुपये (6जीबी + 128जीबी) है। सी85 MediaTek Dimensity 6300 और पी4एक्स Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है।
रियलमी सी85 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच एचडी+ एलसीडी स्क्रीन, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी और IP69 Pro रेटिंग मिलती है। फोटोग्राफी के लिए यह 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं चार्जिंग के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग मिलती है।
रियलमी पी4एक्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। realme P4x 5G फोन IP64 रेटिंग के साथ आया है जो रियलमी सी85 से काफी कम है।












