Realme 16T 5G लॉन्च के करीब, NBTC सर्टिफिकेशन में दिखा फोन, जानें डिटेल्स

Join Us icon

Realme अपनी 16-सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी पहले ही इस सीरीज के तहत Realme 16, 16 Pro और 16 Pro+ जैसे मॉडल लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G जल्द बाजार में एंट्री कर सकता है। इसे लेकर पहले भी लीक सामने आया थे लेकिन अब यह NBTC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। आइए, आएगी डिटेल्स जानते हैं।

Realme 16T 5G को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर RMX5268 सामने आया है, जो पहले भी चर्चाओं में था। इससे साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को ऑफिशियली पेश कर सकती है। इससे पहले यह स्मार्टफोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी दिखाई दे चुका है, जिससे इसके इंडिया में आने की भी उम्मीद है।

Realme 16T 5G फोन की जानकारी सबसे पहले टिप्स्टर Abhishek Yadav ने दी थी, जिन्होंने इसके मॉडल नंबर और कुछ शुरुआती डिटेल्स शेयर की थी। बताया गया था कि Realme 16T को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green जैसे कलर ऑप्शंस में आ सकता है।

अभी तक Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन सर्टिफिकेशन और लीक रिपोर्ट्स से लगता है कि कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है। पिछले साल कंपनी ने Realme 15T को Realme 15 से लोअर वर्जन के रूप में उतारा था। ऐसे में उम्मीद है कि 16T भी सीरीज के अन्य मॉडल्स के मुकाबले थोड़ा किफायती होगा।

भारत में Realme 16 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme 16T की कीमत 30,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। इस प्राइस रेंज में यह फोन अच्छा विकल्प बनकर सामने आ सकता है। यह उन यूजर्स के लिए सही हो सकता है जो बजट में अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि Realme एक और नए स्मार्टफोन Realme P4R पर काम कर रहा है, जिसका मॉडल नंबर RMX5266 बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसका मॉडल नंबर Realme 16T से मिलता-जुलता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों डिवाइस में कुछ फीचर्स समान हो सकते हैं।

Realme 16T 5G कंपनी की 16-सीरीज में किफायती मॉडल के रूप में एंट्री कर सकता है। यदि आप आने वाले हफ्तों में नया रियलमी फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसकी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here