
Realme जल्द ही भारत में अपनी पहले से लॉन्च सीरीज में नए फोंस जोड़ सकता है। लीक के अनुसार कंपनी दो नए स्मार्टफोन Realme 16T 5G और Realme P4R 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी इन मोबाइल्स की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि ये दोनों डिवाइस जल्द ही भारत में एंट्री ले सकते हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आगामी realme फोंस की जानकारी शेयर की है। बताया गया है कि Realme 16T 5G और Realme P4R 5G को क्रमशः RMX5268 और RMX5266 मॉडल नंबर के साथ लाया जा सकता है।
EXCLUSIVE: Two new realme phones are coming to India. Sources shared the details with me.
realme 16T 5G (RMX5268)
6GB + 128GB
8GB + 128GB
8GB + 256GB
Colors: Starlight Red, Starlight Black, Aurora Greenrealme P4R 5G (RMX5266)
4GB + 128GB
6GB + 128GB
6GB + 256GB
Colors: Silver… pic.twitter.com/DP7UBlxMyX— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 13, 2026
लीक के अनुसार Realme 16T 5G को भारत में तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया जा सकता है। इसमें 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। वहीं, इस फोन को Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
यदि Realme P4R 5G की बात करें तो यह 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट में लाया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Lavender Glare, Silver Glare और Titanium Glare जैसे रंगों में पेश किया जा सकता है।
उम्मीद है Realme 16T 5G कंपनी की Realme 16 सीरीज का नया मॉडल हो सकता है, जो पहले से मौजूद Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G के साथ लाइनअप में शामिल हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत में इसी साल 6 जनवरी को लॉन्च किया गया था, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 31,999 रुपये और 39,999 रुपये थी।
कंपनी की P-सीरीज की बात करें तो Realme P4 Lite इस लाइनअप का लेटेस्ट मॉडल है, जिसे भारत में 20 फरवरी को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी 19 मार्च को Realme P4 Lite 5G भी बाजार में लॉन्च करने वाली है।
फिलहाल Realme ने आगामी Realme 16T 5G और Realme P4R 5G स्मार्टफोंस के फीचर्स, प्रोसेसर या कीमत से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि लीक के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इन डिवाइस से जुड़ी और भी जानकारी सामने आ सकती है। इनके लगातार अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।










