Realme 16x 5G जल्द होगा लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा फीचर्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/realme-16x-5g-india-launch-design-specifications-leak.jpg

Realme जल्द ही भारत में नया Realme 16x 5G लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कथित स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Passionategeekz द्वारा शेयर की गई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जबकि ग्लोबल वैरियंट में 6600mAh बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Realme C100 5G को ही नए नाम Realme 16x 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

Realme 16x 5G डिजाइन लीक

सामने आई इमेज में आप देख सकते हैं कि Realme 16x 5G का डिजाइन प्रीमियम हो सकता है। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में देखा गया है। रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और LED फ्लैश नजर आते हैं। कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट फ्रेम डिजाइन फोन को स्टाइलिश लुक दे रहा है। टीजर इमेज में 7000mAh बैटरी और “Stay Smooth. Stay Unstoppable.” टैगलाइन भी दिखाई गई है।

Realme 16x 5G is launching soon in india!!

Endurance Brown/ Glory White#Realme16x #Realme16series

Global Realme 16x 5G has 6600 mAh battery

Indian variant has 7000 mAh Battery

– DM 6300
– 45W
– 144hz display
– A16
– 50MP Back
– 5MP Front

Realme C100 5G has a new… pic.twitter.com/Qwgy88bMC6

— PassionateGeekz.com (@passionategkeez) July 29, 2026

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर पर काम कर सकता है।

Realme C100 5G का रीब्रांडेड वर्जन

टिप्स्टर का दावा है कि ग्लोबल मार्केट में आए Realme C100 5G को ही नए नाम Realme 16x 5G के रूप में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। अगर यह सही साबित होता है, तो दोनों स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक देखकर लगता है की जल्द ऐलान हो सकता है।

Realme 16x 5G उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसका का मुकाबला Redmi, Motorola, Vivo और POCO के सस्ते स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर लीक सही साबित होता है और Realme 16x 5G 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिप और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ किफायती कीमत में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।