
रियलमी को लेकर कुछ समय पहले खबर सामने आ रही थी कि कंपनी बेहद ही सस्ता 5जी फोन Realme 7 5G लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमत की जानकारी एक लीक के माध्यम से सामने आई थी। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि फोन 19 नवंबर को यूके की मार्केट में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन रियलमी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Realme 7 series का अगला मॉडल है, जिसे 5जी वेरियंट में मार्केट में उतारा जाएगा।
UK में Realme 7 5G को 19 नवंबर को 10 AM GMT (3:30 PM IST) के दौरान पेश किया जाएगा। इस दिन “real deal 5G event” का आयोजन होगा, जहां फोन को पेश किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। Realme 7 5G की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme V5 जैसे ही होगा जो कि इस साल अगस्त में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Realme 7 5G को कुछ समय पहले मॉडल नंबर RMX2111 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन मिला था। इसे भी पढ़ें: 64MP क्वॉड कैमरा और 4GB रैम के साथ 5,000mAh बैटरी वाला Realme 7i, सिर्फ 11999 रुपये में हुआ लॉन्च
संभावित कीमत
रियलमी ने आधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन के बारे में कोई डीटेल नहीं दी है, लेकिन हाल ही में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने जानकारी दी थी कि इस फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (करीब 17,000 रुपए) होगी। वहीं, रियलमी 7 5जी का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट 1,899 युआन (लगभग 21,400 रुपए) का होगा।इसे भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता Realme Q2i हुआ लॉन्च, क्या आपको आया पसंद?
स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 7 5जी की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का होल पंच डिसप्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90-हार्ट्ज हो सकता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 720 SoC प्रोसेसर होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।












