
Realme फरवरी महीने में Realme 9 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव ने Realme 9 Pro सीरीज के ग्लोबल लॉन्च को लेकर एक जानकारी शेयर की है। रियलमी की अपकमिंग 9 सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट किया है कि Realme 9 Pro 5G और Pro+ 5G स्मार्टफोन 15 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। वहीं टिपस्टर योगेश बरार ने रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।
Realme 9 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.59-इंच का LCD FHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है। रियलमी का यह फोन Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 4 GB, 6 GB और 8 GB की रैम, 128 GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी व 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
Realme 9 Pro 5G series launching on February 15, 2022 globally. ?#realme #Realme9Pro #Realme9ProPlus pic.twitter.com/Eejx4NVFCY
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 27, 2022
रियलमी का यह स्मार्टफोन 16MP फ्रंट कैमरा और 64MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में Android 12 OS और साइड माउंट फेसिंग फिंगरप्रिंट दिया जा सकता है। इस फ़ोन की कीमत 17,000 रुपये तक हो सकती है। यह भी पढ़ें : Google Pixel Notepad फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Realme 9 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Realme 9 Pro+ 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.43-इंच का AMOLED FHD+ 90Hz डिस्प्ले, Dimensity 920 चिपसेट, 6 GB, 8 GB RAM, 128 GB या 256 GB स्टोरेज और 4,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11S स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और वेरिएंट्स हुई लीक
फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 का फ्रंट कैमरा, 50MP (Sony IMX766 सेंसर और OIS सपोर्ट) + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में Android 12 OS और इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। रियलमी का यह फोन 19,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।





















