Realme Band 2 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, BIS पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Realme जल्द ही अपना फ़िटनेस ट्रेकर Realme Band 2 को भारत में लॉन्च करेगा। कंपनी के अपकमिंग बेंड Realme Band 2 को BIS सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर RMW2010 के साथ स्पॉट किया गया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने यह लिस्टिंग शेयर की है। इस लिस्टिंग में फिलहाल रियलमी के अपकमिंग बेंड के बारे में कुछ भी ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। कुछ दिनों पहले रियलमी का यह फिटनेस ट्रेकर Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में इसी मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। रियलमी के इस बेंड में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 दिया जा सकता है। इसके साथ ही Realme Band 2 के कुछ रेंडर भी ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे पता चलता है कि इसमें Realme Band के मुक़ाबले बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Realme Band 2 स्पेसिफिकेशन्स

Realme Band 2 के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें बड़ा 1.4-इंच का स्वायर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें LCD पैनल दिया जा सकता है। इसके साथ ही ऑरिजनल Realme Band में कंपनी ने 0.96-इंच का स्क्रीन दिया था। रेंडर इमेज से पता चलता है कि इसमें बटन नहीं दिखाई दे रहा है।

Realme Band 2

अकटलें है कि Realme Band 2 में टच स्क्रीन दिया जा सकता है। रियलमी के इस बेंड का साइज 45.9 x 24.6 x 12.1mm होगा। रियलमी के इस बेंड के रियर साइड में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर दिया जाएगा। Realme Band 2 को कंपनी पॉप पिन चार्जर सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रैप का डिजाइन भी नया होगा। Realme Band 2 के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

Realme Band स्पेसिफिकेशन्स

Realme Band में कंपनी ने 0.96-इंच का TFT-LCD स्क्रीन दिया था जिसका रेजलूशन 80×160 पिक्सल है। रियलमी का यह बेंड TPU मैटेरियल का बना है जो वाटर, कोल्ड, ऑयल और एजिंग रेजिस्टेंट था। इस स्मार्ट बेंड में 9 अलग अलग स्पोर्टस मोड, साइक्लिंग, रनिंग, वॉल्किंग, क्लाइमिंग, योगा, वर्कआउट और स्पाइनिंग दिए गए हैं। रियलमी के इस बेंड में 90mAh की बैटरी दी है। इस बेंड में कंपनी ने कंटीन्यूअस हार्ट रेंट मॉनीटर दिया है। इसके साथ ही बेंड में स्लीप ट्रेकिंग मॉनीटर भी दिया है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है देसी Micromax in 2b

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here