
Realme अपनी बजट C-सीरीज के अंदर इंडियन मार्केट में अब तक कई स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। वहीं, अभ खबर है कि कंपनी इस बजट सेगमेंट सीरीज के अंदर एक और नया Relame Smartphone पेश करने की प्लानिंग में है। कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाले फोन को Relame C33 के नाम के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन अगस्त 2022 में भारत में डेब्यू करेगा। वहीं, कुछ लीक्स में इस Upcoming Smartphone 2022 की खास डिटेल्स सामने आई हैं। आइए डलते हैं एक नजर…
Realme C33 इंडिया लॉन्च!
इंडिया के फेमस टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। सुधांशु ने अपने ट्विट में रियलमी C33 के बारे में बताया है कि फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। आइए आगे आपको बताते हैं Realme C33 से जुड़ी लीक के बारे में सबकुछ। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5जी फोन Realme 9i 5G इस दिन होगा इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी शानदार
Realme C33 Storage & Color Options for India:
-Sandy Gold, Aqua Blue & Night Sea
-3GB+32GB, 4GB+64GB & 4GB+128GB#realmeC33 #realme https://t.co/X3CtOZuHlc— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) August 7, 2022
Realme C33 स्पेसिफिकेशंस
Appuals की रिपोर्ट के अनुसार Realme भारत में C33 को 4GB तक रैम के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, डिवाइस के सबसे छोटे मॉडल में 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 3GB रैम देखने को मिलेगी। इसके अलावा फोन को 4GB रैम के दो ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं फोन को 4GB+64GB और 4GB+128GB ऑप्शन में भी लॉन्च किया जाएगा।
डिवाइस में एक यूनिसोक प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, Realme के 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 5000mAh की बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के रियर में डेप्थ और मैक्रो सेंसर के साथ 13MP का ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 पर आधारित
Realme UI कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: Realme का धमाका : लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G टैबलेट और कॉलिंग स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां
Realme C33 इंडिया लॉन्च प्राइस!
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Realme C33 के बेस मॉडल यानी 3GB रैम वाले मॉडल को इंडिया में 9,500 रुपये से 10,500 रुपये के बीच पेश किया जाएगा। इसके अलावा Realme स्मार्टफोन को 3 कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जिस Sandy Gold, Aqua Blue और Night Sea शामिल होगा।





















