रियलमी बना रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Realme C53, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आ गई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Realme-Phone-Box.jpg
Highlights

रियलमी कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और नया मोबाइल लेकर आने की तैयारी में है। लीक में सामने आया है कि यह नया स्मार्टफोन ‘सी’ सीरीज़ में जोड़ा जाएगा जो Realme C53 नाम के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एमएसपी वेबसाइट की रिपोर्ट में फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

रियलमी सी53 कब लॉन्च होगा

Realme C53 एक लो बजट मोबाइल फोन होगा। इसके लॉन्च या प्राइस से जुड़ी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस फोन को कुछ सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं और उस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि सी53 स्मार्टफोन अगले महीने जून तक मार्केट में एंट्री ले सकता है। वहीं कीमत की बात करें तो इसका प्राइस 15 हजार से 17 हजार के बीच देखने को मिल सकता है।

रियलमी सी53 में कैसी स्पेसिफिकेशन्स मिल सकती है

  • Android 13
  • Realme UI 4.0
  • 33W charging
  • 5,000mAh battery
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • सामने आई रिपोर्ट व लीक्स के अनुसार Realme C53 को एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो रियलमी यूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के ​लिए इस फोन में मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं लीक के मुताबिक ​रियलमी सी53 6जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

    Realme C53 में फोटोग्राफी के ​लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में फुलएचडी+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं पवार बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद रहेगी।

    रियलमी सी53 का डिजाईन कैसा होगा

  • Punch-hole screen
  • Side mounted FPS
  • USB Type-C port
  • dual-camera setup
  • Realme C53 की फोटो में फोन को पंच-होल डिस्प्ले पर बना दिखाया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में स्थित है। डिस्प्ले के तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे हल्का चिन पार्ट मौजूद है। फोन के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है जिसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद है।

    Realme C53

    रियलमी सी53 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। यहां दो बड़े रिंग मौजूद है और इन्हीं में कैमरा सेंसर लगे हैं। सेटअप के साईड में ही फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके साईड में स्पीकर ग्रिल मौजूद है।