Realme C71 4G, C85 5G और C83 5G की कीमत बढ़ी, बजट फोन खरीदना हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

Realme ने अपनी बजट स्मार्टफोन सीरीज के फोंस की कीमतों में भी बदलाव किया है। जहां आज realme 15T और 15x का प्राइस हाइक हुआ है। कंपनी ने Realme C71 4G, Realme C85 5G और Realme C83 5G की कीमतों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये नई कीमतें 24 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। जिससे एंट्री-लेवल और बजट सेगमेंट के ग्राहकों पर असर पड़ेगा। आइए, आगे इन मॉडल्स नई कीमत जानते हैं।
नई कीमतों के अनुसार, Realme C71 4G का 4GB+64GB मॉडल 9,999 रुपये में मिलेगा। जबकि इसकी पुरानी कीमत 8,999 रुपये थी। यानी इस डिवाइस पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, Realme C85 5G के 4GB+128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये और 6GB+128GB वैरियंट की 20,999 कर दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स पर भी 1,000 रुपये बढ़ोतरी हुई है।
यदि Realme C83 5G की बात करें तो इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 14,499 रुपये से बढ़ाकर 14,999 कर दी गई है, यानी इसमें 500 का इजाफा हुआ है। कंपनी ने इस प्राइस हाइक के पीछे मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत को कारण बताया है।
यह बढ़ोतरी खासतौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित कर सकती है जो कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे थे। ब्रांड की C-सीरीज आमतौर पर किफायती कीमत और बेसिक फीचर्स के लिए जानी जाती है, ऐसे में कीमत बढ़ना ग्राहकों को झटके जैसा लग सकता है।
फिलहाल, Realme ने साफ किया है कि वह अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर क्वालिटी और परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए इस तरह के फैसले लेने को मजबूर है। वहीं, आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि नए दाम के साथ इन फोंस को ग्राहकों का कैसा रिस्पांस मिलता है।
यदि रियलमी सी85 5जी की खूबियों की बात करें तो इसमें फोन में 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन है। यह एलसीडी पैनल पर बना डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है। साथ ही IP69 Pro रेटिंग के साथ आता है जो मोबाइल को 35 तरह के लिक्विड से प्रोटेक्ट कर सकता है।
रियलमी सी85 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर वाला है। इसमें 7,000mAh बैटरी लगी है। जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। रियलमी का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी यह फोन 9 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए realme C85 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल लेंस दिया गया है।