
Realme ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के दो फोंस की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने एलान किया है कि Realme 15T 5G और Realme 15X 5G की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यह नई कीमतें 24 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे इन दोनों सीरीज के सभी वैरियंट अब पहले से महंगे मिलेंगे। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक नोट के अनुसार, कीमत में बढ़ोतरी मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत में इजाफे के कारण की गई है। Realme का कहना है कि बढ़ती लागत के बावजूद वह यूजर्स को बेहतर परफॉरमेंस और वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई कीमतों की बात करें तो Realme 15T 5G के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत अब 25,999 रुपये हो गई है, जो पहले 24,999 रुपये थी। वहीं, इसका 8GB+256GB मॉडल अब 27,999 और टॉप वैरियंट 12GB+256GB 29,999 रुपये में मिलेगा। यानी सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Realme 15X 5G की बात करें तो इसके 6GB+128GB वैरियंट की कीमत 21,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB+128GB वैरियंट 23,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यहां भी हर वैरियंट पर 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
इस प्राइस हाइक से लगता है कि Realme की मिड-रेंज सीरीज पर भी बढ़ती लागत का असर दिखा रहा है। इसके साथ ही कीमत बढ़ना ग्राहकों के फोन खरीदने के फैसले को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, Realme 15T और 15X अपने सेगमेंट में पहले से ही दमदार फीचर्स और परफॉरमेंस के लिए जानी जाते हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि कीमत बढ़ने के बाद भी ये डिवाइस ग्राहकों को लुभाते हैं या नहीं।
रियलमी 15टी 5जी फोन में मीडियाटेक Dimensity 6400 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। realme 15T की बड़ी यूएसपी इसमें दी गई बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 7000mAh Battery के साथ आता है। बड़ी बैटरी के साथ ही रियलमी 15टी 5जी फोन 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 1080 x 2372 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो AMOLED पैनल पर बनी है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
रियलमी 15टी का डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यदि आप Realme 15T 5G और 15x 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको नई कीमत के अनुसार ही पैमेंट करना होगा। उम्मीद यह भी है आने वाले समय में अन्य मॉडल्स भी बढ़े हुए दाम के साथ सेल हो सकते हैं। इसलिए ऐसी ही और अन्य टेक की खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।










