Realme GT 5 Pro की इमेज TENAA लिस्टिंग में आई सामने, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग

रियलमी आने वाले कुछ दिनों में अपनी जीटी सीरीज का विस्तार करते हुए Realme GT 5 Pro पेश करने वाला है। दरअसल कई दिनों से स्मार्टफोन को लेकर टेक मंच पर चर्चा बनी हुई है। कंपनी ने भी स्मार्टफोन का नया टीजर पेश कर लॉन्च कंफर्म कर दिया है। वहीं, अब यह सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर सामने आया है। जिसमें इसके डिजाइन की डिटेल मिली है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme GT 5 Pro डिजाइन TENAA लिस्टिंग
- TENAA लिस्टिंग Realme GT 5 Pro वाइट कलर में नजर आ रहा है। बताया गया है कि लॉन्च के वक्त इसे वेगन लेदर और अन्य रंगो में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
- डिवाइस के फ्रंट साइड की बात करें तो मोबाइल में पंच-होल कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है।
- आप इमेज में देख सकते हैं की रियर पैनल पर बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जहां चार कैमरा और LED फ्लैश स्पॉट हुआ है।
- पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर दिए गए हैं। इसके साथ कैमरा मॉड्यूल के पास रियलमी की ब्रांडिंग है।
Realme GT 5 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Realme GT 5 Pro कर्व्ड पैनल के साथ 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: नए रियलमी मोबाइल में अब तक का सबसे तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलना कंफर्म हो गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 10,000 मिमी² बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 24जीबी तक LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- कैमरा: Realme GT 5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। जिसमें सोनी आईएमएक्स966 का प्राइमरी कैमरा लेंस, 64MP का OV64B पेरिस्कोप लेंस 3X ऑप्टिकल जूम और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन 5400mAh बैटरी, 100वाट फास्ट चार्जिंग और 50वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
- ओएस: Realme GT 5 Pro एंड्राइड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर बेस्ड हो सकता है।
- अन्य: मोबाइल में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल सिम 5G, IP68 रेटिंग दी जा सकती है।