7000mAh बैटरी, 16GB रैम, Dimensity 9400e चिपसेट वाले इस दमदार realme 5G फोन की सेल शुरू, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/realme-gt-7-dream-edition-sale-india-price-offers-specifications.jpg
Highlights

Realme ने पिछले महीने भारत में Realme GT 7, Realme GT 7T और Realme GT 7 Dream Edition फोन लॉन्च किए थे। इन तीनों में सेGT 7 Dream Edition भारत में बिक्री के लिए सबसे आखिरी में उपलब्ध हुआ है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह Realme GT 7 का एक स्पेशल एडिशन है, जिसे Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है और इसमें Aston Martin Racing Green फिनिश दी गई है। Realme GT 7 Dream Edition की कीमत रेगुलर वर्जन से ज्यादा रखी गई है और यह सिंगल मेमोरी वैरियंट में आता है।

Realme GT 7 Dream Edition इंडिया सेल डिटेल्स

Realme GT 7 Dream Edition स्पेसिफिकेशंस

Realme GT 7 Dream Edition में क्या है अलग ?

जैसा कि पहले बताया गया है, Realme GT 7 Dream Edition का डिजाइन रेगुलर वर्जन से अलग है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वैरियंट मिलता है, जो रेगुलर Realme GT 7 में उपलब्ध नहीं है। इस स्पेशल एडिशन में Aston Martin Racing Green फिनिश, Aerodynamic Flow Lines डिजाइन और पीछे की ओर Silver Wings Emblem की नक्काशी दी गई है। साथ ही इसमें कस्टम आइकॉन्स, वॉलपेपर, स्पेशल बूट-अप एनीमेशन, और GT Mode डायनामिक इफेक्ट्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, Dream Edition से क्लिक की गई तस्वीरों पर “Aston Martin Amarco F1 Team Edition” का एक्सक्लूसिव वॉटरमार्क भी दिखेगा।