[Exclusive] 8GB रैम के साथ जल्द आ सकता है Realme GT 7T, सामने आई ये डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/realme-gt-7t-8gb-ram-nfc-exclusive-details.jpg
Highlights

Realme GT 7T जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है और यह Realme GT 6T का सक्सेसर होगा। पिछले मॉडल की तरह Realme GT 7T भी मिड-रेंज फोन के रूप में आएगा। जिसमें पावरफुल हार्डवेयर और लेटेस्ट फीचर्स होंगे। यह Realme GT 7 का एक किफायती विकल्प बनेगा। जिसे अभी लॉन्च किया जाना बाकी है। Realme GT 7T के जल्द लॉन्च होने की जानकारी एक Realme एग्जीक्यूटिव ने 91मोबाइल्स के साथ शेयर की है। हालांकि, भारत में लॉन्च या चीन में डेब्यू को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Realme GT 7T की डिटेल्स (लीक)

चूंकि हम Realme GT 7T के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं हम केवल अनुमान लगा सकते हैं कि यह Realme GT 6T की तुलना में अपग्रेड के साथ आएगा। यह मिड-रेंज फोन पिछले साल मई में भारत में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह एक पावर-पैक स्मार्टफोन है जो 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा है।

Realme GT 6T के स्पेसिफिकेशंस

बताते चलें कि Realme GT 6T भारत में उपलब्ध है, इसलिए हमें उम्मीद है कि Realme GT 7T भी यहां आएगा। इस आगामी Realme GT फोन के बारे में आने वाले दिनों में और भी जानकारी मिल सकती है।