
Realme भारत में 27 मई को अपनी नई Realme GT 7 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Realme GT 7 और GT 7T शामिल होंगे। ये स्मार्टफोंस पिछले साल की GT 6 सीरीज के सक्सेसर होंगे और इनमें कई अहम अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। वहीं, लॉन्च से पहले GT 7T के लीक रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं। यह जानकारी टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने शेयर की है, जबकि Paras Guglani ने इसकी संभावित कीमत का खुलासा किया है।
लीक्स के मुताबिक, Realme GT 7T में फ्लैगशिप-ग्रेड 7,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट दिया जा सकता है। इन स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए यह डिवाइस 35,000 रुपये से कम कीमत में एक पावरहाउस स्मार्टफोन साबित हो सकता है। आइए, डिटेल्स जानते हैं।
Realme GT 7T रेंडर्स (लीक)
टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने एक्स के रेंडर शेयर किए हैं, जिसमें फोन को ब्लैक, येलो और ब्लू कलर्स के वैरियंट में दिखाया गया है।
- डिजाइन में बीच में पंच-होल डिस्प्ले, फ्लैट कार्नर और संकीर्ण बेजेल्स हैं।
- इसमें गोल कोनों वाला एक बॉक्सी फ्रेम, ऑरेंज रंग का पावर बटन और दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर हैं।
- पीछे की तरफ, एक बड़ा चौकोर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें डुअल-कैमरा सिस्टम और एलईडी फ्लैश है।
- नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर वेंट, प्राइमरी माइक और सिम ट्रे शामिल हैं।
Realme GT 7T स्पेसिफिकेशंस (लीक)
इसी टिपस्टर ने Realme GT 7T के स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं।
- चिपसेट: Realme GT 7T को MediaTek Dimensity 8400 Max द्वारा संचालित किया जा सकता है। इसकी तुलना में, Realme GT 6T स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ आया था।
- डिस्प्ले: हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 x 1,280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
- कैमरे: कैमरों के मामले में, Realme GT 7T में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होने की उम्मीद है। इसमें सेल्फी के लिए 32MP शूटर मिल सकता है।
- बैटरी: हैंडसेट में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।
- OS: Realme फोन में Android 15-आधारित Realme UI 6.0 कस्टम स्किन होने की संभावना है।
- अन्य: इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, यूएसबी 2.0, और पानी और धूल प्रतिरोध के लिए आईपी68 रेटिंग दी जाएगी।
- डायमेंशन: कहा गया है कि इसका माप 162.42 × 75.97 × 8.88 मिमी और वजन 205 ग्राम है।
Realme GT 7T कीमत (लीक)
एक अन्य टिपस्टर पारस गुगलानी ने एक्स पर Realme GT 7T की कीमत बताई है।
- 8GB/256GB के लिए 34,999 रुपये
- 12GB/256GB के लिए 37,999 रुपये
- 12GB/512GB के लिए 39,999 रुपये
नोट: ये संभवतः बॉक्स MRP कीमतें हैं और अंतिम लॉन्च ऑफर या छूट को नहीं दर्शाती हैं। तुलना के लिए, Realme GT 6T की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होकर 39,999 रुपये तक जाती है।
लॉन्च के बाद Realme GT 7T अमेजन और Realme वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगा।
क्या आपको Realme GT 7T का इंतजार करना चाहिए?
अगर लीक्स सही साबित होते हैं, तो Realme GT 7T 35,000 रुपये से कम कीमत में 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसी खासियतें देने वाला पहला स्मार्टफोन बन सकता है। जो कि काफी रेयर कॉम्बिनेशन है। इसके साथ ही यह फोन नया MediaTek चिपसेट और क्लीन डिजाइन भी लेकर आएगा, जो इसे Vivo V50 और आने वाले iQOO Neo 10 जैसे फोंस का एक बेहतरीन विकल्प बना सकता है।
हमें इस फोन के बारे में और जानकारी 27 मई को इसके आधिकारिक लॉन्च के दौरान मिलेगी।









