Realme GT 8 और GT 8 Pro होंगे 21 अक्टूबर को लॉन्च, पहले चीन और फिर आएगा भारत

Join Us icon

रियलमी ने तकरीबन एक महीना पहले ही बता दिया था कि वह अपनी ‘जीटी’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है जिसके तहत Realme GT 8 और GT 8 Pro 5G लाए जाएंगे। वहीं आज कंपनी की ओर से नई रियलमी जीटी8 सीरीज लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि रियलमी जीटी 8 और जीटी 8 प्रो 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होंगे। ये मोबाइल पहले चाइना में सेल के लिए उपलब्ध होंगे और अगले महीने नवंबर में इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे।

रियलमी जीटी 8 सीरीज 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी। कंपनी वेबसाइट पर इसका प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। यह लॉन्च स्थानिय समयानुसार 21 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह टाईम इंडिया में दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट का होगा। रियलमी चाइना वेबसाइट सहित माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर realme GT 8 series लॉन्च ईवेंट का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आप भी रियलमी जीटी 8 और जीटी 8 प्रो लॉन्च लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रियलमी जीटी 8 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यही चिपसेट कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए GT 7 Pro में लगाया था जो हमारी टेस्टिंग में 28,10,079 AnTuTu score अचीव कर चुका है। देखा जाए तो यह अच्छी बात है कि मौजूदा जेनरेशन के ‘प्रो’ मॉडल वाला प्रोसेसर अब यूजर्स को बेस मॉडल में ही मिल जाएगा। Apple iPhones में भी कुछ ऐसा ही किया जाता है।

रियलमी जीटी 8 प्रो की बात करें तो इसे क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। जीटी 8 प्रो में GT BOOST 3.0 टेक्नोलॉजी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक इस फोन में BGMI और Genshin Impact को एक साथ खेला जा सकेगा और दोनों में ही हाई फ्रेम रेट मिलेगी।

परफॉर्मेंस के साथ ही नई रियलमी जीटी 8 सीरीज फोटोग्राफी के मामले में भी कमाल कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने Ricoh Imaging के साथ हाथ मिलाया है। प्रो मॉडल में पांच Ricoh GR-inspired कलर प्रोफाइल दिए जाएंगे जिनमें Positive Film, Negative Film, High Contrast Black & White, Standard और Black & White शामिल होंगे।

इनमें क्या खास होगा ​इसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। चर्चा है कि जीटी8 प्रो 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ लॉन्च होगा जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 12x लॉसलेस जूम का सपोर्ट भी मिल सकता है।

सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-लाइट पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। रियलमी जीटी 8 और जीटी 8 प्रो को 2K रिजॉल्यूशन स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोंस की पूरी स्पेसिफिकेशन्स के लिए 21 अक्टूबर के लॉन्च का इंतजार करना होगा। बताते चलें कि realme GT 8 series इंडिया लॉन्च डेट 11 नवंबर हो सकती है।

realme GT 8 Pro Price
Rs. 72,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here