
रियलमी ने पिछले साल नवंबर में जीटी सीरीज के तहत GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब इसके सक्सेसर Realme GT 8 Pro को लेकर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस अब तक के सबसे तेज चिपसेट Snapdragon 8 Elite के सक्सेसर Snapdragon 8 Elite 2 के साथ आ सकता है। यही नहीं इसमें और भी कई धाकड़ खूबियां मिलने की उम्मीद है। जिसके बारे में लीक डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
Realme GT 8 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
लॉन्च से काफी पहले, टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने जीटी 8 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं।
डिस्प्ले: Realme GT 8 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। यह डिस्प्ले हाई क्वालिटी और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
प्रोसेसर: डिवाइस के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट दिया जा सकता है। यह अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में आ सकता है। इससे दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा: Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। जिससे यूजर्स को तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग का अनुभव मिल सकता है।

बैटरी: इस स्मार्टफोन में 7,000mAh से अधिक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जिससे लंबा बैकअप मिलेगा और ग्राहकों को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैमरा: Realme GT 8 Pro को पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे से लैस किया जा सकता है। जो शानदार जूम और डिटेल्ड फोटोग्राफी का अनुभव दे सकता है।
अन्य स्पेसिफिकेशंस: फिलहाल, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसे ही नई जानकारी सामने आएगी हम आपको अपडेट देंगे।
Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच का माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड सैमसंग AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
- प्रोसेसर: रियलमी GT 7 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।
- सुरक्षा: इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग देता है।
- रैम और स्टोरेज: यह डिवाइस LPDDR5x रैम के साथ आता है, यह अधिकतम 16GB तक की क्षमता प्रदान करता है। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 4.0 तकनीक का उपयोग किया गया है और यह 1TB तक के स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।
- कैमरा: फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि बैक पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
- बैटरी: इस फोन के चीनी मॉडल में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जबकि ग्लोबल में 5,800mAh बैटरी है। इसके साथ ही डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।










