Realme GT Neo 2 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, देखें किस दिन लॉन्च होगा यह पावरफुल 5G Phone

Join Us icon

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने पिछले हफ्ते ही बता दिया दिया था कि कंपनी भारत में अपना लेटेस्ट पावरफुल स्मार्टफोन Realme GT Neo 2 लेकर आने वाली है। यह 5G Phone बीते दिनों चीन में लॉन्च हो चुका है जो अब इंडिया में एंट्री लेगा। वहीं आज यह रियलमी फोन कंपनी की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गया है। Realme GT Neo 2 5G Phone का पेज भारतीय वेबसाइट पर लाईव कर दिया है जिसने बता दिया है कि अब यह रियलमी मोबाइल बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

Realme GT Neo 2 5G का प्रोडक्ट पेज रियलमी इंडिया द्वारा लाईव कर दिया गया है और अपने ट्वीटर हैंडल से इस फोन के लॉन्च को टीज़ करने लगी है। रियलमी की ओर से अभी फोन की लॉन्च डेट से तो पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन उम्मीद है कि अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। 10 अक्टूबर या 14 अक्टूबर को कंपनी Realme GT Neo2 5G फोन के प्राइस और सेल डेट की घोषणा कर सकती है। फोन की लॉन्च डेट की पुख्ता जानकारी मिलते ही पाठको को सूचित कर दिया जाएगा।

Realme GT Neo 2 5G Phone Page live in India Launch soon Price Sale

Realme GT Neo2 का Price

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो चीन में इस रियलमी फोन को तीन वेरिएंट्स मे लाया गया है। Realme GT Neo2 के 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट को RMB 2,499 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 28,500 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट RMB 2,699 (तकरीबन 30,700 रुपये) तथा सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट RMB 2,999 यानी तकरीबन 34,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

Realme GT Neo2 की specifications

रियलमी जीटी नियो2 को 6.62 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह सैमसंग ई4 डिसप्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 के साथ यह फोन 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोरयो 585 कोर प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर रन करता है।

Realme GT Neo 2 Officially launched feature specs price sale offer

Realme GT Neo2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह रियलमी मोबाइल 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here