150W फास्ट चार्ज और दमदार प्रोसेसर के साथ Realme GT Neo 3 Thor लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme GT Neo 3 Thor स्मार्टफोन 12GB रैम, MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ।

Join Us icon

Realme ने भारत में Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन का स्पेशनल एडिशन लॉन्च किया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का नया मॉडल GT Neo 3 Thor: Love and Thunder एडिशन के नाम के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Marvel Studios के साथ पार्टनर्शिप में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के बॉक्स में यूजर्स को इई गिफ्ट और एक्सेसरीज ऑफर किए जाएंगे। लेटेस्ट Realme GT Neo 3 Thor Love and Thunder Edition स्मार्टफोन की काफी कुछ चीजें GT Neo 3 Nitro जैसी ही होंगी। रियलमी का यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन के बैक पैनल में कोई डिज़ाइन नहीं दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Thor-थीम UI (यूजर इंटरफेस) भी नहीं दिया है।

हालांकि कंपनी इस फ़ोन के नए पैकेजिंग के साथ लॉन्च किया है, जो कि रेगूलर Realme GT Neo 3 की पैकेजिंग से काफी अलग है। इस फोन का बॉक्स मार्वल स्टूडियो से इन्पायर्ड है। इसके साथ ही फ़ोन के बॉक्स में थोर मूवी के थीम कार्ड, वालपेपर, स्टीमर मैडल और नया सिम ट्रे टूल मिलता है।

Realme GT Neo 3 Thor Love and Thunder edition smartphone launched

Realme GT Neo 3 Thor: Love and Thunder edition : स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी ने थोर एडिशन के लिए फोन की स्पेसिफिकेशन्स में कुछ भी बदलाव नहीं किए हैं। Realme GT Neo 3 Thor: Love and Thunder स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आती है। रियलमी का यह दमदार स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Realme GT Neo 3 Thor Love and Thunder edition smartphone launched

रियलमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस को 4500mAh बैटरी और 150W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन स्टीरियो स्पीकर, NFC, Type-C पोर्ट और Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : महंगाई के दौर में Poco ने दी बड़ी राहत, सस्ते में खरीदें एक से बढकर एक दमदार स्मार्टफोन

क़ीमत और उपलब्धता

Realme GT Neo 3 Thor: Love and Thunder edition स्मार्टफोन को 42,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन सिंगल वेरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी प्रीपेड ऑर्डर पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। रियलमी का यह फोन 13 जुलाई से बिक्री के लिए आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here