Realme GT Neo 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, चाइनीज सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Realme-GT-Neo-5-SE-Phone.jpg

रियलमी से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘​जीटी नियो’ सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme GT Neo 5 Pro नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह मोबाइल फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट हुआ है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। फोन से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी जीटी नियो 5 प्रो सर्टिफिकेशन डिटेल

  • फोन को MIIT सर्टिफिकेशन मिला है
  • मोबाइल दो मॉडल नंबर में लिस्ट हुआ है।
  • नया रियलमी मोबाइल चाइना अथॉरिटी MIIT पर लिस्ट हुआ है जिसे विदेशी वेबसाइट डिजिटल चैट स्टेशन ने स्पॉट किया है। यह लिस्टिंग 2 जून की है जहां पर स्मार्टफोन RMX3820 और RMX3823 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। एमआईआईटी पर फोन से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन सर्टिफिकेशन को देखने हुए माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसे जल्द अनाउंस कर देगी।

    रियलमी जीटी नियो 5 प्रो स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.74″ 1.5K OLED 144Hz Screen
  • under-display fingerprint
  • Snapdragon 8 Plus Gen 2
  • 16GB RAM + 512GB storage
  • 100W Fast Charging
  • 50MP OIS Camera
  • प्रोसेसर : लीक्स और विभिन्न रिपोर्ट्स के जरिये सामने आए फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह रियलमी फोन क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

    रैम/मैमोरी : कहा जा रहा है कि यह फ्लैगशिप रियलमी फोन 16जीबी रैम मैमोरी और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इस फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage तकनीक देखने को मिल सकती है।

    स्क्रीन : Realme GT Neo 5 Pro में 6.74 इंच की 1.5के स्क्रीन दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा तथा साथ में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2160पीडब्ल्यूडिमिंग फीचर मौजूद रहेंगे।

    ऑपरेटिंग सिस्टम : रिपोर्ट्स के अनुसार यह रियलमी मोबाइल एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च होगा और रियलमी यूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करेगा।

    पावर बैकअप : Realme GT Neo 5 Pro को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसके बैटरी कितने एमएएच की होगी, यह ​अभी सामने नहीं आ पाया है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर​ दिया जा सकता है जो ओआईएस तकनीक से लैस होगा।