Electric Scooter लॉन्च की तैयारी में Realme?, सामने आई अहम जानकारी

Join Us icon

Xiaomi और Apple जैसी पॉपुलर टेक कंपनियां आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लॉन्च करने वाली हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है जल्द ही एक और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन को पेश कर इलेक्ट्रिक दुनिया में प्रवेश करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि टेक कंपनी Realme अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आइए आगे आपको बताते हैं कि आखिर किस रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि रियलमी इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि रियलमी ने इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में एंट्री की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में पता चला है कि रियलमी ने वीइकल्स सेगमेंट में एंट्री के लिए तैयारी कर ली है। दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया है कि रियलमी ने एक ट्रेडमार्क कराया है जो कि रियलमी ब्रैंड नाम से ही आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए है। इस रिपोर्ट के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कपंनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही भारत और चीन समेत अन्य देशों में आ सकते हैं। इसे भी पढ़ें: देखें India की पहली Electric Car, 1993 में हुई थी लॉन्च और नाम था Lovebird, भारतीय कंपनी ने ही किया था निर्माण

हालांकि, आपको जानकर कोई हैरानी नहीं होगी कि आने वाले समय में Xiaomi जैसी कंपनी भी इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में एंट्री की कोशिश करने वाली है। इस बात की जानकारी Xiaomi के अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग डिपार्टेमेंट के डायरेक्टर ज़ैंग ज़ियुआन ने कुछ समय पहले दी थी। इस साल मार्च महीने में बीजिंग में इलेक्ट्रिक कार बिज़नेस में एंट्री करने का ऐलान किया था। इसे भी पढ़ें: 1200km की रेंज के साथ इस कंपनी ने पेश की Electric Car, दो घंटे में होगी फुल चार्ज

लेटेस्ट वीडियो

इसके लिए शाओमी ने अगले दस सालों में क़रीब दस बिलियन डॉलर इनवेस्ट करने का भी ऐलान किया था। Xiaomi का कहना है कि उसकी इलेक्ट्रिक व्हीहकल टीम ने पिछले पांच महीनों में “यूज़र्स काफी ज्यादा रिसर्च’’ किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है शाओमी ने ईवी प्रोडक्ट डेफिनेशन और टीम फ़ार्मेशन के साथ इंडस्ट्री पार्टनर्स का भी दौरान किया है। शाओमी ने फ़िलहाल अभी तक अपनी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा नहीं उठाया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here