10,001mAh बैटरी के साथ 5 मार्च को लॉन्च होगा Realme Narzo Power 5G, जानें इसके दमदार फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/realme-narzo-power-5g-launch-date-5-march-10001mah-battery.jpg

Realme ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि Realme Narzo Power 5G भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। बता दें कि अन्य Narzo स्मार्टफोंस की तरह यह डिवाइस भी Amazon India और Realme के आधिकारिक स्टोर्स के जरिए सेल होगा। दोनों प्लेटफार्म पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां फोन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।

माइक्रोसाइट पर सामने आई जानकारी के अनुसार Realme Narzo Power 5G को मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें 6.8 इंच का बड़ा AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला होगा। कंपनी का दावा है कि यह पैनल 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और HDR एक्सपीरियंस शानदार मिल जाएगा।

परफॉरमेंस के लिए Realme Narzo Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जाएगा। जिसके साथ Hyper Vision+ AI चिप भी मौजूद होगी। यह अतिरिक्त AI चिप इमेज प्रोसेसिंग, गेमिंग परफॉरमेंस और सिस्टम एफिशिएंसी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Realme UI 7.0 पर काम करेगा। जो Android 16 पर आधारित होगा। कंपनी ने तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।

कैमरा सेटअप में Realme Narzo Power 5G के बैक पैनल पर 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया जाएगा। जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा। जो इस सेगमेंट में बढ़िया फीचर माना जा सकता है।

Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। रिवर्स चार्जिंग की मदद से यह फोन अन्य गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है। इसके अलावा IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ यह डिवाइस डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस में भी आगे रह सकता है।

माइक्रोसाइट पर Titan Blue और Titan Silver कलर ऑप्शंस की पुष्टि हुई है। कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme Narzo Power 5G को Realme P4 Power 5G का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। उम्मीद है इसकी कीमत भी पी-4 पावर जैसी हो सकती है। यानी फोन 25 से 26 हजार रुपये के बीच आ सकता है।

बताते चलें कि बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ Realme Narzo Power 5G मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप भी बड़े बैटरी साइज वाले डिवाइस की तलाश में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।