Realme Neo 7 SE की प्राइस रेंज चीन में कंफर्म, Realme Neo 7x हुआ टीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/realme-neo-7-se-price-range-confirmed-Realme-Neo-7x-teased.jpg
Highlights

Realme Neo 7 SE इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह Realme Neo 7 का एक किफायती विकल्प होगा जिसे पिछले साल दिसंबर में पहले Neo-ब्रांडेड मॉडल के रूप में पेश किया गया था। फोन के MediaTek Dimensity 8400-Max SoC के साथ आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इसके साथ ही नए पोस्टर में Neo 7 SE की प्राइस रेंज और एक अन्य टीजर में Realme Neo 7x को दर्शाया गया है। आइए, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme Neo 7 SE प्राइस रेंज

TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme Neo 7 SE में 6.78-इंच का डिस्प्ले, 50MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप, 16MP का फ्रंट कैमरा, 6,850mAh की बैटरी (जिसे 7,000mAh के तौर पर बेचा जा सकता है), 5G नेटवर्क सपोर्ट और 24GB तक की रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन होगा। 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

Realme GT Neo 6 SE जिसे पिछले साल अप्रैल में चीन में CNY 1,799 (करीब 21,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में Realme GT 6T के तौर पर रीब्रांड हुआ था। हालांकि Realme GT और Neo सीरीज अब अलग हो चुकी हैं, लेकिन संभावना है कि Realme Neo 7 SE को रीब्रांड किया जा सकता है।

Realme ने चीन में एक नए Realme Neo 7x के लॉन्च की भी जानकारी दी है।

Realme Neo 7x टीजर

Realme Neo 7x में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP + 2MP डुअल कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, 5G सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5,860mAh की बैटरी (जिसे 6,000mAh सेल के तौर पर बेचा जा सकता है) और संभवतः Realme UI 6.0 दिया जा सकता है।

इस बात की संभावना है कि Realme Neo 7 SE और Neo 7x इस महीने के आखिर में एक ही मंच पर लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है। पिछले महीने हमने एक्सक्लूसिव तौर पर बताया था कि Realme Neo 7 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।