7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Realme का ये शानदार फोन, TENAA लिस्टिंग में सामने स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/possible-realme-neo-7-se-3c-certification.jpg

Highlights
  • Realme Neo 7 SE की बैटरी क्षमता 6,850mAh है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
  • भारत में इस फोन को GT 7T नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

Realme अपनी परफॉर्मेंस-सेंट्रिक मिडरेंज Neo सीरीज में दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन का नाम Realme Neo 7 SE है और इसकी चीन में अगले महीने MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। यह फोन 3C और MIIT जैसे सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। हाल ही में TENAA लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। आइए, एक नजर डालते हैं नई लिस्टिंग पर…

Realme Neo 7 SE स्पेसिफिकेशन्स (TENAA)

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार Realme Neo 7 SE को TENAA पर मॉडल नंबर RMX5080 के साथ देखा गया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स आप नीचे देख सकते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

भारत में संभावित नाम और कीमत

हालांकि Neo सीरीज GT सीरीज से अलग है, लेकिन Neo 7 SE को Realme GT Neo 6 SE का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 1,799 (लगभग ₹21,000) थी। चूंकि GT Neo 6 SE को भारत में Realme GT 6T नाम से रीब्रांड किया गया था, यह संभावना है कि Neo 7 SE को भारत में GT 7T नाम से लॉन्च किया जाएगा। आने वाले समय में इसके बारे में और जानकारियां सामने आ सकती हैं।