Realme Neo7 के स्पेसिफिकेशंस और लुक आया सामने, देखें TENAA लिस्टिंग डिटेल्स

Realme Neo7 को पूर्व मॉडल GT Neo6 का सक्सेसर माना जा रहा है। यह गेमिंग-फोन के रूप में चीन में 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। वहीं, पेश होने से पहले 91मोबाइल्स ने Neo7 को चीन की TENAA वेबसाइट पर देखा है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स सामने आई हैं। इसके साथ ही लिस्टिंग में लाइव इमेज भी है। जिससे लुक का पता चला है। आइए, आगे मोबाइल से जुड़ी तमाम जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Realme Neo7 लाइव इमेज (लीक)
- TENAA लिस्टिंग में फोन को पर्पल रंग में दिखाया गया है। इस एक कलर के साथ लॉन्च के वक्त और भी ऑप्शन आ सकते हैं।
- फोन में पेंटागन के आकार का रियर कैमरा आइलैंड और तीन कटआउट हैं। जिसमें दो कैमरा लेंस लगते हैं जबकि छोटा तीसरा कटआउट फ्लैशलाइट के लिए हो सकता है।
- मोबाइल में नीचे लेफ्ट कोने में केवल Realme की ब्रांडिंग है। फोन के फ्रंट में सेंट्रल पंच-होल कटआउट है।
- राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। जबकि साइड व्यू से रियर कैमरा आइलैंड इतना उभरा हुआ नहीं लगता है।
Realme Neo7 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- TENAA लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर RMX5060 बताया गया है। यह डिवाइस NR SA और NR NSA 5G बैंड जैसे 41, 78, 28, N1, N8, N5 आदि को सपोर्ट करेगा।
- लिस्टिंग के अनुसार Realme Neo7 में 3.4 गीगाहर्ट्ज टॉप क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया जा सकता है।
- फोन का डाइमेंशन 162.55×76.39×8.56(mm) है। यह GT Neo6 (8.7mm) की तुलना में पतला है।
- आगामी मॉडल का वजन 213.4 ग्राम होगा जबकि पिछले मॉडल का वजन 191 ग्राम था। इसलिए यह भारी कहा जा सकता है।
- मोबाइल में सामने की तरफ 2780×1264 रिजॉल्यूशन 1073.74 मिलियन कलर डेप्थ और एक एम्बेडेड फिंगरप्रिंट रीडर के साथ 6.78-इंच का एमोलेड पैनल होने की जानकारी मिली है।
- आगामी फोन में 6850mAh की बैटरी मिल सकती है। जिसे 7,000mAh के रूप में सेल किया जा सकता है। जो GT Neo6 के 5,500mAh से बड़ी है। इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग की सुविधा होने की उम्मीद है, जो कि पहले वाले मॉडल की 120W से कम है।
टिप्सटर डिटिजल चैट स्टेशन का दावा है कि Realme Neo7 ने AnTuTu पर 2.4 मिलियन पॉइंट्स हासिल किए हैं। यही नहीं Genshin Impact गेमप्ले पर Snapdragon 8 Gen 3 से बेहतर करके दिखाया है। जिसका बड़ा कारण इसका 7700mm² VC कूलिंग सिस्टम भी हो सकता है। वहीं, स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस 6GB, 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में आ सकता है।
Realme Neo7 की कीमत
चीन में ब्रांड ने Realme Neo7 फोन की शुरुआती कीमत CNY 2,499 होने की बात कंफर्म की है। जो भारतीय प्राइस अनुसार लगभग 34,935 रुपये मानी जा सकती है। वहीं, यह फोन इंडिया आएगा या नहीं अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं है।