Snapdragon 6 Gen 4 चिप, 6000mAh बैटरी के साथ आया सस्ता Realme Neo 7x 5G, जानें खूबियां और चाइना प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/Realme-Neo-7x-5G-launched-in-China-price-specifications.jpg

Realme ने अपना नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Realme Neo 7x 5G नाम से लॉन्च किया है। ये दुनिया का पहला Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला फोन बन गया है। इतना ही नहीं इसमें 12जीबी रैम, 12जीबी तक वर्चुअल रैम, 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा के साथ कई खास फीचर्स भी जोड़े गए हैं। आइए, आगे आपको मोबाइल की खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Realme Neo 7x 5G के स्पेसिफिकेशंस

Realme Neo 7x 5G की कीमत

Realme Neo 7x 5G को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट्स 8GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया है। इनकी कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। फोन की प्राइस इस प्रकार हैं:

8GB+256GB: 1,299 CNY (15,600 रुपये)
12GB+512GB: 2,199 CNY (19,200 रुपये)

कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने इस मोबाइल को दो कलर मेचा सिल्वर और टाइटेनियम स्टॉर्म ग्रे में उतारा है।