Realme Neo 8 की लॉन्च डेट कंफर्म, Snapdragon 8 Gen 5 और 8000mAh बैटरी के साथ चीन में होगी एंट्री

Realme ने आखिरकार चीन में Realme Neo 8 की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। इसे कंपनी पिछले कुछ दिनों से टीज कर रही थी। यह स्मार्टफोन प्रीमियम परफॉरमेंस सेगमेंट में आएगा। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। आइए, आगे पेश होने की तारीख और अब तक आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट टीजर के अनुसार Realme Neo 8 को होम मार्केट चीन में आने वाले 22 जनवरी को पेश किया जाएगा। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट की जानकारी भी दी गई है। साथ ही लुक भी दर्शाया गया है। आप नीचे दिए गए पोस्ट में इसकी झलक देख सकते हैं। फोन के बैक पैनल पर Halo Awakening RGB लाइटिंग भी दी जाएगी जो पहले Realme GT Neo 5 में भी मिली थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार Realme Neo 8 में 6.78-इंच का कस्टमाइज्ड AMOLED M14 डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी शानदार होने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर काम कर सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में Realme Neo 8 को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। TENAA सर्टिफिकेशन से सामने आया है कि फोन में 24GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट होगा। जो इसे पावर यूजर्स और गेमिंग लवर्स लिए बढ़िया विकल्प बना सकता है।
बैटरी के मामले में इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Neo 8 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme Neo 8 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, मेटल फ्रेम और ग्लास बैक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस तकनीक के साथ लाया जा सकता है।
Realme Neo 8 हाई-परफॉरमेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट हो सकता है। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर आगामी iQOO Z11 Turbo, Moto X70 Air Pro और बाजार में मौजूद OnePlus Ace 6T से टक्कर ले सकता है।
यदि आप मिड रेंज में फोन ढूंढ रहे हैं तो Realme Neo 8 का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके लॉन्च के दिन फुल अपडेट मिलेगा। हमारे साथ बने रहें।