7750mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और ट्रांसपेरेंट RGB डिजाइन के साथ TENAA साइट पर दिखा Realme Neo 8

Join Us icon

Realme Neo 8 का चीन में लॉन्च जल्द होने वाला है। इसे लेकर पहले ही टीजर जारी किया है इसी बीच यह स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। लिस्टिंग के अनुसार Realme Neo 8 5G फोन तगड़े परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TENAA सर्टिफिकेशन की डिटेल्स में देखा गया है कि Realme Neo 8 का मॉडल नंबर RMX8899 है। इसमें 6.78-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1272 पिक्सल सामने आया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 3.8GHz तक क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट लिस्ट किया गया है, जिसे Snapdragon 8 Gen 5 माना जा रहा है। इससे पहले Geekbench पर भी यही चिपसेट देखा गया है। Realme ने भी कंफर्म किया है कि फोन AnTuTu पर करीब 3.58 मिलियन का स्कोर हासिल कर चुका है।

फोन की इमेज भी ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें Realme Neo 8 का सिल्वर कलर देखा गया है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन ट्रांसपेरेंट RGB डिजाइन के साथ आ सकता है। जिसमें कैमरा मॉड्यूल के पास Halo लाइट दी गई है। स्क्वायर और सर्कल के मिक्स यानी स्क्वर्कल शेप कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर और LED लाइट स्ट्रिप देखी जा सकती है।

Realme Neo 8 फोन में 7750mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात समाने आई है। जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए मजबूत विकल्प बन सकती है। इससे पहले यही मॉडल नंबर 3C सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था जहां इसके 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी।

मेमोरी और स्टोरेज के मामले में Realme Neo 8 शानदार साबित हो सकता है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 8GB, 12GB, 16GB और यहां तक कि 24GB RAM ऑप्शन में आएगा। स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।

यह कॉन्फिगरेशन खास तौर पर पावर यूजर्स और हैवी मल्टीटास्किंग करने वालों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो Realme Neo 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP + 8MP + 50MP सेंसर शामिल हैं। फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलने की भी पुष्टि हुई है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

आगामी Realme Neo 8 फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 5G कनेक्टिविटी और जरूरी सेंसर जैसे प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और ग्रैविटी सेंसर शामिल हो सकते हैं। डायमेंशन की बात करें तो फोन का साइज 162 × 77 × 8.3mm और वजन करीब 215 ग्राम बताया गया है।

Realme Neo 8 को खास तौर पर हाई-परफॉरमेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर आगामी  iQOO Z11 TurboMoto X70 Air Pro और बाजार में मौजूद OnePlus Ace 6T से टक्कर ले सकता है।

यदि आप मिड रेंज में फोन ढूंढ रहे हैं तो Realme Neo 8 का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देता रहेगा। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here