
Realme की Note सीरीज को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। इसमें आने वाले Realme Note 70 स्मार्टफोन को Google Play Supported Devices और Google Play Console लिस्टिंग में एक्सपर्टपिक द्वारा स्पॉट किया गया है। जिससे लगता है कि यह जल्द ही बाजार में आ सकता है। खास बात यह है कि यह भारत में ब्रांड का पहला Note सीरीज डिवाइस हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme Note 70 गूगल प्ले लिस्टिंग डिटेल्स
- Google Play Console की लिस्टिंग में डिवाइस का नाम साफ तौर पर Realme Note 70 बताया गया है और इसमें प्रोडक्ट कोड RMX5313IN शामिल है।
- कोड में “IN” होने से संभावना है कि यह डिवाइस भारतीय मार्केट के लिए तैयार किया गया वैरियंट है।
- Realme Note 70 को SIRIM (मलेशिया) और NBTC (थाईलैंड) सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया था, जिसमें मॉडल नंबर RMX5313 था।
- इसी मॉडल नंबर के साथ Note 70T भी देखा गया था। इससे उम्मीद है कि Note 70 और Note 70T लगभग एक जैसे फोन हो सकते हैं, जिनमें सिर्फ मामूली अंतर संभव हो सकता है।
Realme Note 70 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के अनुसार, Realme Note 70 में HD+ रिजॉल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) वाला डिस्प्ले प्रदान किया जा सकता है।
- परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc UMS9230 प्रोसेसर (संभवतः Unisoc T7250) प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- स्पीड के लिए 4GB RAM दी जा सकती है। हालांकि यह बेस मॉडल के लिए हो सकती है। जबकि अन्य वैरियंट में ज्यादा रैम भी प्रदान की जा सकती है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आगामी फोन Android 15 OS के साथ आ सकता है।
Realme Note 70T स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
Realme Note 70T के हाल ही में फीचर्स और कीमत लीक हो गई थी जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
- डिस्प्ले: Realme Note 70T में 6.74-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले प्रदान किया जा सकता है।
- चिपसेट: डिवाइस में Unisoc T7250 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- OS: डिवाइस में Android 15 और Realme UI का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।
- स्टोरेज और रैम: स्टोरेज के मामले में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज हो सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में 6,000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- कैमरा: डिवाइस में रियर पर 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। जबकि 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- अन्य: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर प्रदान किया जा सकता है।
- कीमत: यूरोप में इस फोन की कीमत लगभग 100 से 110 यूरो (लगभग 9,500 – 10,500 रुपये) सामने आई है।









