realme Note 80 होने वाला है लॉन्च! यह सस्ता स्मार्टफोन हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

रियलमी ने पिछले साल अपनी ‘नोट’ सीरीज में realme Note 70 और Note 70T स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं अब कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन का विस्तार करते हुए Realme Note 80 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह मोबाइल नोट 70 के सक्सेसर के तौर पर आएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग रियलमी फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आ गया है।
realme Note 80 को मलेशिया की SIRIM वेबसाइट, ग्लोबल EEC और TKDN सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। इन तीनों में स्मार्टफोन RMX5388 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। सर्टिफिकेशन्स में फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इन लिस्टिंग के यह जरूर साफ हो गया है कि रियलमी नोट 80 जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
गौरतलब है कि रियलमी अपनी नोट सीरीज को इंडिया में लॉन्च नहीं करती है। बीते साल ग्लोबल मार्केट में पेश हुआ realme Note 70 भी भारतीय बाजार में Narzo 80 Lite नाम के साथ लाया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग realme Note 80 को कंपनी इंडियन मार्केट में किसी नारज़ो फोन के तौर पर भी लॉन्च कर सकती है। यह 4G स्मार्टफोन हो सकता है।
realme Note 70 की बात करते चलें तो यह मोबाइल 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Unisoc T7250 प्रोसेसर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MP1 GPU दिया गया था। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 4GB RAM पर लॉन्च किया गया था जिसमें 6जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक भी शामिल थी। यह फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत दे सकती है।
रियलमी नोट 70 को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया था। यह TFT LCD स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमे 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है इसके अलावा Armor Shell प्रोटेक्शन मिलता है
पावर बैकअप के लिए realme Note 70 को कंपनी ने 6300mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा था। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल-बैंड Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.2 के साथ ही OTG और 3.5mm ऑडियो जैक लगाया गया है। कंपनी ने इसे मिलिट्री-ग्रेड शॉकप्रूफ डिजाइन पर पेश किया था।