
रियलमी ने इस साल की शुरुआत में अपनी P1 सीरीज लॉन्च की थी। जिसमें P1 और P1 Pro मॉडल आए थे। वहीं, अब कंपनी श्रृंखला में नया मोबाइल Realme P1 Speed 5G लॉन्च कर रही है। बीते दिन ही डिवाइस की लॉन्च डेट 15 अक्टूबर को ऑफिशियल किया गया था। हालांकि इसमें कुछ दिनों का समय बचा है इससे पहले फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। तो चलिए आगे इसकी खूबियों और संभावित कीमत की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Realme P1 Speed 5G लॉन्च डेट
रियलमी पी1 स्पीड 5जी फोन 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। इसे इवेंट के जरिए दोपहर 12 बजे एंट्री मिलेगी। यह मोबाइल श्रृंखला realme P1 में आने वाला तीसरा मोबाइल होगा। जिसे और भी पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ बाजार में लाया जा रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल बाजार में इस से अपग्रेड Realme P2 लाइनअप भी सेल के लिए उपलब्ध है।
Realme P1 Speed 5G का डिजाइन
डिज़ाइन के मामले में Realme P1 Speed 5G अपने P1 और P1 Pro मॉडल जैसा ही लगता है। जिसमें पीछे की तरफ बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट कॉर्नर्स हैं। फोन में फ्रंट साइट पर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसे टीजर में पैटर्न वाली फिनिश के साथ आकर्षक ब्लू रंग में दिखाया गया है।
Realme P1 Speed 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
सबसे पहले अगर डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ब्रांड द्वारा Realme P1 Speed 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल प्रदान किया जाएगा। इस पर खास 92.65 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलेगा। कंफर्म किया गया है कि डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आई प्रोटक्शन तकनीक भी दी जाएगी। जो ऑटोमेटिक ब्राइटनेस और कलर टोन को एडजस्ट करेगी।
चिपसेट
कंपनी वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार Realme P1 Speed 5G फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट की पेशकश होगी। इस प्रोसेसर को लेकर दावा किया है कि यह 750K से ज्यादा तक अंतूतू स्कोर प्राप्त कर चुका है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मोबाइल ग्राहकों को गेमिंग सहित और किसी भी ऑपरेशन में स्मूथ अनुभव देगा।
स्टोरेज और रैम
कंपनी की माइक्रोसाइट पर डिवाइस को 26जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ शेयर किया गया है। हालांकि अनुमान है कि डिवाइस 8GB रैम और 12GB रैम जैसे दो स्टोरेज में आएगा। साथ में 14जीबी तक वर्चुअल तकनीक मिलेगी। जिसकी मदद से 26जीबी तक रैम का पावर उपयोग किया जा सकेगा।
कैमरा
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Realme P1 Speed 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलने के बात कंफर्म हो चुकी है। इसके साथ ही एलईडी फ्लैश और AI तकनीक से ग्राहकों को फोटोग्राफी का अलग एक्सपीरियंस होगा।
बैटरी और चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। इस दमदार बैटरी को चार्ज करने के लिए 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यानी कि लंबे बैकअप के साथ-साथ आपको फटाफट चार्ज करने की सुविधा दी जाएगी।
अन्य
नया मोबाइल Realme P1 Speed 5G TUV लेग फ्री मोबाइल गेमिंग सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें ग्राहकों को 6050 mm2 स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम मिलेगा। जिससे हीटिंग इश्यू नहीं होंगे। ग्राहकों को GT मोड की सुविधा दी जाएगी। पानी और धूल से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, 5G, 4G कनेक्टिविटी ऑप्शंस हो होंगे।
ओएस
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Realme P1 Speed 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 14 आधारित कंपनी की लेटेस्ट यूआई के साथ आने की उम्मीद है। ब्रांड फ्यूचर के लिए ओएस और सुरक्षा अपडेट की सुविधा भी देगा।
Realme P1 Speed 5G की कीमत (संभावित)
कीमत को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं है, लेकिन जिस तरह के स्पेसिफिकेशंस देखने को मिले हैं उस हिसाब से Realme P1 Speed 5G फोन 20,000 रुपये से कम में आ सकता है। फोन को ऑफर्स के साथ और भी कम प्राइस में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।






















