Realme P3x 5G के भारतीय वैरियंट का स्टोरेज और कलर ऑप्शन लीक, कैमरा FV-5 डेटाबेस पर भी हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-p1-5g-phone-offer.jpg
Highlights

Realme जल्द ही अपनी P3 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। इसमें आने वाले Realme P3x 5G के बारे में कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है। जिसमें स्मार्टफोन के स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन, कलर ऑप्शन और कैमरा स्पेसिफिकेशंस शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने डिवाइस की कीमत, फीचर्स और रिलीज से जुड़ी इंफो नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इसे भारतीय बाजार में फरवरी 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट लीक, लिस्टिंग और संभावित खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

Realme P3x 5G: स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Realme P3x 5G कैमरा FV-5 सर्टिफिकेशन

कैमरा: डिवाइस में f/1.8 अपर्चर वाला 1.6MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। लिस्टिंग से जुड़ी जानकारी के अनुसार, पिक्सेल बिनिंग के साथ कैमरा सैंपल का उपयोग किया गया है। वहीं, वास्तविक कैमरा सेंसर का रिजॉल्यूशन अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि, यह OIS या EIS को सपोर्ट नहीं करेगा। वहीं, Realme P3x का प्राइमरी रियर कैमरा मैनुअल फोकस को भी सपोर्ट करेगा, जो दर्शाता है कि फोन में प्रो-मोड हो सकता है। डिवाइस 100-6400 की ISO रेंज के साथ 32 सेकंड तक के लॉन्ग एक्सपोजर शॉट्स को सपोर्ट करेगा। FV-5 डेटाबेस पर Realme P3x 5G (RMX3944) के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है।

रियलमी ने अभी तक Realme P3 सीरीज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि ये फोन फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च होंगे। हम आपको लेटेस्ट अपडेट आते ही नए पोस्ट के साथ जानकारी देंगे।