
Realme ने भारत में अपने पी4-सीरीज स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए प्राइस का असर Realme P4, Realme P4x, Realme P4 Power और Realme P4 Lite 4G पर देखने को मिल रहा है। हालांकि ब्रांड ने प्राइस हाइक की वजह नहीं बताई है, लेकिन मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण कंपनियां लगातार स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा रही हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत जानते हैं।
Realme P4 और P4 Power की नई कीमत
Realme P4 फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका बेस 6GB + 128GB वैरियंट 20,999 रुपये की बजाय 23,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये हो गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Realme P4 Power की कीमत में 2,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। इस 10,001mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का 8GB + 128GB मॉडल अब 29,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 27,999 रुपये थी। इसके अलावा 8GB + 256GB वैरियंट 31,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह फोन खास तौर पर बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप पसंद करने वालों के लिए है।
Realme P4x और P4 Lite 4G भी हुए महंगे
कंपनी ने बजट फोंस की कीमतों में भी बदलाव किया है। Realme P4x का 6GB + 128GB वैरियंट 21,499 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 19,999 रुपये थी। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की नई कीमत 23,499 रुपये हो गई है।
Realme P4 Lite 4G की कीमत में भी 1,000 की बढ़ोतरी हुई है। अब इसका 4GB + 64GB वैरियंट 11,999 रुपये और 4GB + 128GB मॉडल 13,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन बजट सेगमेंट को टारगेट करता है।

सिर्फ Realme ही नहीं, बल्कि लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स हाल के महीनों में कीमतें बढ़ा रहे हैं। नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस भी पहले से ज्यादा कीमत में आ रहे हैं। इसलिए अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है। यदि 25,000 से 35,000 रुपये के सेगमेंट में विकल्प देखें तो iQOO Neo 10, Redmi Note 15, OnePlus Nord CE 6 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite और Motorola Edge 70 Fusion जैसे स्मार्टफोंस ले सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










