Realme P4x 5G इंडिया प्राइस लीक, इसमें मिलेगा 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra चिप और 7000mAh बैटरी

Realme भारत में 4 दिसंबर को अपना नया Realme P4x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इसकी जानकारी फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट में सामने आ चुकी है। ब्रांड ने प्रमुख फीचर्स भी कंफर्म कर दिए हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर Realme P4x की कीमत शेयर की है। आइए, आगे जानते हैं आगामी डिवाइस आपको कितने का पड़ सकता है।
आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि Realme P4x 5G फोन तीन स्टोरेज मॉडल्स में आने की बात लिखी गई है। जिसमें 6GB रैम + 128GB वैरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये और टॉप 8GB + 256GB मेमोरी वैरियंट की 19,499 रुपये बताई गई है। इस प्राइसिंग को देखते हुए फोन मिड-बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
खूबियों की बात करें तो Realme P4x 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। जिससे ब्राइट आउटडोर में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।
परफॉरमेंस के मामले में यह फोन Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। जिसे सेगमेंट में बेस्ट बताया जा रहा है। साथ ही 18GB तक डायनेमिक रैम (8GB + 10GB) और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5300mm² वीसी फ्रॉस्टकोर कूलिंग सिस्टम होगा।
कंपनी ने दावा किया है कि Realme P4x 5G फोन ने 780,000+ का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। यह 760ms की तेज ऐप लॉन्च स्पीड देता है और YouTube रनिंग के दौरान केवल 38°C पीक टेम्परेचर तक जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हो चुकी है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4x 5G में 50MP का AI रियर कैमरा दिया जाएगा। जो अल्ट्रा क्लैरिटी फोटोज और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट देगा। फोन की बिल्ड क्वालिटी भी आकर्षक होने वाली है क्योंकि यह मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा। कंपनी के अनुसार यह फोन 90FPS BGMI सपोर्ट, लंबी गेमिंग बैटरी लाइफ, 25.5 घंटे का INS टाइम, 20.6 घंटे का YouTube वॉच टाइम और 82dB का लाउड स्पीकर आउटपुट जैसे फीचर्स के साथ अपने सेगमेंट में ‘किंग’ साबित होगा। इंडियन यजर्स को यह डिवाइस Green, Silver और Pink में मिलेगा।
Realme P4x 5G फोन उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट हो सकता है जो किफायती प्राइस में गेमिंग, फास्ट परफॉरमेंस, बढ़िया डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। इसका मुकाबला Redmi Note 14 5G, Poco X7 और Lava Agni 3 5G जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि जो खूबियां ब्रांड ने कंफर्म की है इससे Realme का यह डिवाइस थोड़ा आगे रह सकता है।
यदि आप 20,000 रुपये के अंदर ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल प्रोसेसिंग, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद गेमिंग अनुभव दे तो Realme P4x 5G मजबूत विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।