Realme Pad 2 हुआ भारत में लॉन्च, पावरफुल फीचर्स के साथ कीमत भी ज्यादा नहीं

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/realme-pad-2-1.jpg
Highlights

भारत में अपनी टैबलेट रेंज को आगे बढ़ाते हुए रियलमी ने Realme Pad 2 लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को पावरफुल फीचर्स बेहद सस्ती कीमत में उपलब्ध हो रहे हैं। डिवाइस 11.5 इंच 2k डिस्प्ले, शानदार कैमरा, 8GB रैम और कई अच्छी विशेषताओं से लैस है। आइए, आगे आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल विस्तार से बताते हैं।

Realme Pad 2 की कीमत

कंपनी ने टैबलेट को दो स्टोरेज वैरियंट में बाजार में उतारा है। जिसमें यूजर्स को 6GB रैम +128GB ऑप्शन और 8GB रैम +256GB स्टोरेज मिलता है। बेस मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल 22,999 रुपये का है। डिवाइस की सेल आने वाले 1 अगस्त से फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर शुरू होगी।

Realme Pad 2 डिजाइन

Realme Pad 2 टैबलेट के डिजाइन की बात करें तो इसे 11.5 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यूजर्स को बैक पैनल पर डुअल टोन डिजाइन की पेशकश मिलेगी। इसके साथ ही एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी मौजूद है। जिसमें कैमरा और फ्लैश भी लगा है। इसके अलावा कंपनी ने डिवाइस को ग्रीन और ग्रे जैसे दो कलर में उतारा है।

Realme Pad 2 स्पेसिफिकेशंस