4000 रुपये महंगा हुआ realme P4 Pro! realme P4 5G फोन का रेट 2500 रुपये बढ़ा

Join Us icon

स्मार्टफोंस महंगे हो रहे हैं और अब इसकी मार रियलमी फैंस पर भी पड़ने वाली है। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए अपने बड़ी बैटरी वाले मोबाइल realme P4 5G और realme P4 Pro 5G की कीमत में इजाफा दिया है। रियलमी पी4 की कीमत में जहां 2,500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है वहीं रियलमी पी4 प्रो का प्राइस 4,000 रुपये बढ़ा दिया गया है। ये दोनों रियलमी 5जी फोन खरीदने के लिए अब जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी और ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी।

रियलमी पी4 प्रो की कीमत बढ़ी

realme P4 Proलॉन्च प्राइसप्राइस हाइकनई कीमत
8GB RAM + 128GB Storage₹24,999₹3,000₹27,999
8GB RAM + 256GB Storage₹26,999₹3,000₹29,999
12GB RAM + 256GB Storage₹28,999₹4,000₹32,999

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। इस वेरिएंट का प्राइस 3 हजार रुपये बढ़कर अब 27,999 रुपये का हो गया है। यही 3 हजार का इजाफा 8जीबी+256जीबी पर भी हुआ है। इसी तरह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 4 हजार रुपये महंगा हो गया है जो 28,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये का पड़ेगा।

रियलमी पी4 हुआ महंगा

realme P4 5Gलॉन्च प्राइसप्राइस हाइकनई कीमत
8GB RAM + 128GB Storage₹18,499₹2,500₹20,999
8GB RAM + 128GB Storage₹19,499₹2,500₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage₹21,499₹2,500₹23,999

रियमली पी4 20 हजार से कम का 5जी फोन था जो 18,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की है जो सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होगी। इस प्राइस हाइ​क के बाद realme P4 का स्टार्टिंग प्राइस 20,999 रुपये हो गया है। वहीं टॉप वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये की रकम खर्च करनी पड़ेगी।

realme P4 5G

realme P4 5G में मीडियाटेक का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 7,75,973 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं realme P4 Pro 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम ​करता है जिसका AnTuTu score हमारी टेस्टिंग में 10,88,192 आ चुका है। दोनों में HyperVision AI Chip लगाई गई है जो मोबाइल गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी पी4 5जी फोन में 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले लगी है जब्कि रियलमी पी4 प्रो 6.8-इंच की 1.5k HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। दोनों में ही 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। रियलमी पी4 में 4500nits पीक ब्राइटनेस और पी4 प्रो में 6500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है।

realme P4 Pro 5G

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। realme P4 5G के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OV50D40 मेन सेंसर के 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं realme P4 Pro 5G फोन 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और रियलमी पी4 प्रो 50 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर से लैस है।

ये दोनों रियलमी स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7000mAh Battery सपोर्ट करते हैं जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पी4 का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 22 मिनट का आया और पी4 प्रो का स्कोर 17 घंटे, 17 मिनट का रहा। ये दोनों मोबाइल 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हैं।

प्राइस बढ़ने के बाद रियलमी पी4 5जी फोन के सामने इस प्राइस रेंज में OPPO K13 5G, Infinix GT 30 और Moto G86 Power ऐसे विकल्प हैं जो इसे सीधी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। वहीं अगर अप रियलमी पी4 प्रो को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके साथ ही इस बजट में मौजूद Infinix GT 30 Pro और OnePlus Nord CE 5 को भी कंसीडर किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here